फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   liquar scam

खरखौदा शराब तस्करी मामला : रिमांड के बाद आबकारी इंस्पेक्टर को भेजा जेल, अन्य के नाम भी आए सामने, जल्द हो सकती है पूछताछ

Tue, 23 Jun 2020 08:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
liquar scam
सोनीपत। खरखौदा के शराब तस्करी मामले में गिरफ्तार आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर धीरेंद्र से रिमांड अवधि में पूछताछ के दौरान कुछ अन्य के नाम भी सामने आए हैं। जिनसे पुलिस जल्द पूछताछ कर सकती है। हालांकि पुलिस अभी इस बारे में जांच की बात कह रही है। वहीं पुलिस ने रिमांड पूरा होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। न्यायालय में पेश करने से पहले उसका कोरोना टेस्ट कराया गया।
विज्ञापन

खरखौदा शराब तस्करी मामले में रिमांड के दौरान आबकारी इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार ने पुलिस के सभी सवालों का सीधा जवाब दिया। धीरेंद्र ने केवल अपने आप को दोषी मानने से इंकार करते हुए कहा कि आबकारी विभाग से अन्य भी भूपेंद्र व जितेंद्र से मिलकर उसका काम कराते थे। भूपेंद्र हर काम के बदले में मोटी धनराशि देता था। आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर धीरेंद्र ने बताया कि भूपेंद्र के शराब के ट्रक आते थे तो उनको बिना जांच के ही निकाल दिया जाता था। बार-बार शिकायत आने पर उसकी शराब को पकड़ लिया जाता था और फिर उसके गोदाम में रखवा देते थे। पुलिस मामले में जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस मामले में अन्य से भी पूछताछ कर सकती है। हालांकि पुलिस का कहना है कि हर पहलु पर बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में हर स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। मामले में जिसकी भी संलिप्तता होगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अदालत में पेश कर भेजा गया जेल
पुलिस ने रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी धीरेंद्र का कोरोना टेस्ट कराने के बाद उसे अदालत में पेश किया। उसके बाद उसे जेल भेज दिया। शराब तस्करी के सरगना भूपेंद्र व अन्य से पूछताछ में इंस्पेक्टर धीरेंद्र का नाम सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। एसआईटी इसकी भी जांच कर रही है कि धीरेंद्र ने शराब के ठेकों पर भूपेंद्र की तस्करी वाली शराब बेचने में सहयोग तो नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
धीरेंद्र से पूछताछ में कई जानकारी मिली हैं। उसके आधार पर अन्य से भी पूछताछ की जा सकती है। फिलहाल उससे हुई पूछताछ की पूरी सच्चाई का पता लगाया जा रहा है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में हर पहलु पर बारीकी से जांच की जा रही है।
-जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed