{"_id":"5ed7f1ce8ebc3e9ac806f936","slug":"liquar-scam-sonipat-news-rtk5578500197","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब तस्करी मामला: पंजाब की डिस्टलरी से नहीं मिला सही जवाब, जवाब पर टिकी है पुलिस की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब तस्करी मामला: पंजाब की डिस्टलरी से नहीं मिला सही जवाब, जवाब पर टिकी है पुलिस की जांच
विज्ञापन
सोनीपत। खरखौदा के गोदाम से अवैध रूप से पकड़ी शराब की तस्करी, चोरी, गबन व भ्रष्टाचार के मामले में अंतरराज्यीय शराब तस्कर भूपेंद्र के तार पंजाब की डिस्टलरी से जुड़ने के बाद पुलिस ने नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। आरोप है कि भूपेंद्र डिस्टलरी से एक्साइज ड्यूटी दिए बिना शराब को कालाबाजारी में लेकर आता था। भूपेंद्र की डिस्टलरी में मिलीभगत को लेकर एसआईटी ने पंजाब डिस्टलरी को नोटिस जारी कर जानकारी मांगी थी, लेकिन उन्होंने चार लाइन में जवाब लिखकर मामले से पल्ला झाड़ने का प्रयास किया है। जवाब से एसआईटी संतुष्ट नहीं हैं। जिस पर दोबारा नोटिस भेजा गया हैै। अब संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पंजाब में कार्रवाई की जाएगी।
भूपेंद्र के सरेंडर करने के बाद जांच में सामने आया था कि वह शराब तस्करी का खेल पंजाब से भी चलाता था। वह राजपुरा स्थित एनवी डिस्टलरी से सीधे शराब लाता था। फर्जी रूट पास पर उसके ट्रक एक्साइज ड्यूटी दिए बिना डिस्टलरी से शराब लाते थे। एक ही सस्ते ब्रांड की शराब को अलग-अलग तरह की बोतल और पैकिंग लगाकर कई महंगे ब्रांड तैयार कर लिए जाते थे। एसआईटी की जांच में सामने आया था कि भूपेंद्र की डिस्टलरी में अच्छी सेटिंग थी। भूपेंद्र शराब को कई प्रदेशों में सप्लाई करता था। उसके खेल में पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी भी मिले हुए थे। भूपेंद्र के तार एनवी डिस्टलरी से जुड़ने के बाद एसआईटी ने डिस्टलरी को नोटिस भेजा था। कई सवालों के जवाब मांगे गए थे। जहां से कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला है। महज चार लाइन में जवाब भेज दिया गया, पूरी तरह से तस्करी के मामले से पल्ला झाड़ लिया गया। जिस पर एसआईटी ने दोबारा नोटिस जारी किया है। जिसमें सभी सवालों के जवाब मांगे गए है। पंजाब की जिस डिस्टलरी को नोटिस दिया गया है उस पर पंजाब की आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारकर वहां से छत्तीसगढ़ में सप्लाई के लेबल लगी शराब बरामद की थी। उसके चलते एसआईटी को आशंका है कि भूपेंद्र को भी डिस्टलरी से पैकिंग और बोतल मिलते होंगे। पुलिस को अंदेशा है कि डिस्टलरी में उक्त शराब भूपेंद्र के लिए तैयार की होगी। इसके चलते दोबारा डिस्टलरी को नोटिस जारी किया गया है।
--
पंजाब की एनवी डिस्टलरी के भूपेंद्र के तार जुड़ने का पता लगाने के बाद नोटिस देकर जवाब मांगे थे, लेकिन वहां से कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला है। चार लाइन में जवाब भेजा गया है, जिसमें कुछ नहीं हैं। इसके चलते दोबारा से नोटिस भेजा गया है। नोटिस का उत्तर मिलने के बाद जांच आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।