फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lines of beneficiaries end in civil hospital as soon as four counters are made for vaccination

वैक्सीनेशन के लिए चार काउंटर बनाते ही नागरिक अस्पताल में लाभार्थियों की लाइनें खत्म

Sun, 16 Jan 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Lines of beneficiaries end in civil hospital as soon as four counters are made for vaccination
आईएमए व नीमा के सदस्यों की बैठक लेते एसएमओ डॉ. कर्मवीर सिंह। संवाद - फोटो : Sonipat
नागरिक अस्पताल में वैक्सीनेशन के लिए चार काउंटर बनाते ही लाभार्थियों की लाइनें खत्म हो गई हैं। अब अस्पताल में पहली डोज के लिए बच्चे व समयानुसार दूसरी व तीसरे डोज लगवाने वाले लाभार्थी ही पहुंच रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने शहर में पहली डोज का लक्ष्य 100 फीसदी प्राप्त करने के बाद लाभार्थियों को दूसरी व तीसरी डोज लगाने पर फोकस करने का निर्णय लिया है। इनमें फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रमुखता से कवर किया जाएगा। इसके लिए शनिवार को एसएमओ ने आईएमए व नीमा के सदस्यों की बैठक भी ली।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नागरिक अस्पताल प्रशासन को 98 हजार 477 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया था, जिसे पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा 15 से 18 वर्ष तक के 6049 बच्चों में से 3593 को पहली डोज लगा 59 फीसदी लक्ष्य के साथ जिले में अव्वल हैं। भीड़ से बचने के लिए अस्पताल प्रशासन ने परिसर में चार काउंटर बनाए और लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई। अब प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र में वैक्सीनेशन बढ़ा दिया है। वहां 70 फीसदी लोगों को ही दूसरी डोज लगी है।
विज्ञापन

स्टाफ के साथ ही मरीजों को भी वैक्सीन लगवाने को किया प्रेरित
एसएमओ डॉ. कर्मवीर सिंह ने आईएमए व नीमा के सदस्यों की बैठक लेते हुए कहा कि वह अपने स्टाफ को वैक्सीन की तीसरी डोज लगवाएं। इसके साथ ही मरीजों को भी वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करें, जिसके लिए वह अपने अस्पतालों में बैनर लगाएं। इससे पहले अस्पताल में आने वाले मरीजों को मास्क लगवाना व वैक्सीन की दोनों डोज लगी होना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी समेत 666 को लगाई वैक्सीन
नागरिक अस्पताल प्रशासन की तरफ से शनिवार को 666 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी डॉ. चक्रवर्ती शर्मा समेत सात फ्रंटलाइन वर्कर्स व पांच वरिष्ठ नागरिकों ने तीसरी डोज भी लगवाई। इनमें से मेन बाजार स्थित जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 15 से अधिक उम्र के बच्चों 31 बच्चों समेत 68 को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई गईं। इस दौरान स्कूल मैनेजर वीरेंद्र उर्फ गुल्लू जैन, प्राचार्य कृष्ण दुरेजा आदि मौजूद रहे।
छह दिनों में लगेंगे 15 वैक्सीनेशन शिविर
नागरिक अस्पताल प्रशासन की तरफ से आगामी छह दिनों में 15 वैक्सीनेशन शिविर लगाए जाएंगे। डॉ. चक्रवर्ती शर्मा के अनुसार 17 जनवरी को आर्य नगर व आदर्श नगर स्थित शिव मंदिर में शिविर लगेंगे। 18 को देवीपुरा व पुरानी अनाज मंडी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिविर लगंगे। 19 को आदर्श नगर, वाल्मीकि बस्ती, उत्तम नगर, एकता कॉलोनी व सुल्तान पुरी में शिविर लगाए जाएंगे। 20 को शेर सिंह पब्लिक स्कूल व अग्रवाल स्कूल, 21 को जेएलएन स्कूल, आरके हिंदू पब्लिक स्कूल व 22 को चोपड़ा कॉलोनी में दो शिविर लगाए जाएंगे।

गोहाना ब्लॉक में ओवरऑल वैक्सीन की पहली डोज लगाने का 100 फीसदी लक्ष्य पूरा कर लिया है। यही वजह है कि अस्पताल में अब लाभार्थियों की लाइनें नहीं लग रहीं। अब दूसरी डोज के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही तीसरी डोज भी लगाई जाएंगी। इसी को लेकर संबंधित चिकित्सा अधिकारी, आईएमए व नीमा के सदस्यों को आदेश दिए गए हैं। डॉ. कर्मवीर सिंह, एसएमओ, नागरिक अस्पताल गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed