फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lineman injured due to electric shock filed a case

Sonipat News: करंट लगने से घायल लाइनमैन ने दर्ज कराया मुकदमा

Sun, 23 Jun 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 23 Jun 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Lineman injured due to electric shock filed a case
खरखौदा। बिजली निगम के एक लाइनमैन ने दूसरे लाइनमैन और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस उपायुक्त को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। गांव सलीमसर माजरा निवासी राकेश ने बताया कि वह न्यूमैक कंपनी के अधीन बिजली निगम में बतौर लाइनमैन है। 11 मई को उनकी ड्यूटी गांव झरोठ, झरोठी, कंवाली में थी।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे लाइनमैन मनजीत का उनके पास फोन आया कि खरखौदा के पास ड्रेन पर लाइन खराब है उसे ठीक करना है। जब वह वहां पर पहुंचा तो लाइनमैन मनजीत ने कहा कि उसने पीछे से लाइन कटवा दी है। वह जब लाइन ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ते तो उन्हें करंट लग गया। नीचे गिरने से उनकी रीढ़ की हड्डी, बाई तरफ की पसली व पैर टूट गया। दोनों हाथों की हथेलियां झुलस गईं।
विज्ञापन

उन्हें खरखौदा के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पुलिस ने कागजों पर अंगूठे के निशान लिए लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि लाइनमैन मनजीत ने मुकदमा दर्ज नहीं होने दिया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सोनीपत के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें दिल्ली के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। वहां पर हेड कांस्टेबल मनीष कुमार ने उसके और परिवार वालों से कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर व अंगूठे लगवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बारे में उसे कुछ नहीं बताया गया। अब 7 जून को हालत ज्यादा खराब होने के कारण परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सोनीपत के दूसरे निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। अब भी वह इसी अस्पताल में अपना इलाज करा रहा है। अब तक उसके इलाज में उसके परिजन लगभग 7 लाख रुपये खर्च कर चुके हैं। इस हादसे में लाइनमैन मनजीत, बिजली निगम के अन्य कर्मचारी व अधिकारी शामिल हैं। खरखौदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed