Hindi News
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Lineman got electrocuted due to negligence of electricians, both hands had to be cut
{"_id":"62bf4cab6c5fab179c36b395","slug":"lineman-got-electrocuted-due-to-negligence-of-electricians-both-hands-had-to-be-cut-sonipat-news-rtk651144992","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीकर्मियों की लापरवाही से लाइनमैन को लगा करंट, काटने पड़े दोनों हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीकर्मियों की लापरवाही से लाइनमैन को लगा करंट, काटने पड़े दोनों हाथ
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के एक अस्पताल में उपचाराधीन राजसिंह।
- फोटो : Sonipat
Link Copied
गांव फरमाणा में बिजली लाइन में आई खराबी को ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़े लाइनमैन को करंट लग गया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। उसे गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उसके दोनों हाथों को काटना पड़ा हैे। अभी भी लाइनमैन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल के चचेरे भाई ने बिजली कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने कनिष्ठ अभियंता, ऑपरेटर, फोरमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव फरमाणा निवासी नरेश का कहना है कि उसका भाई राज सिंह अनुबंध के आधार पर बिजली निगम के फरमाणा सब डिविजन में बतौर लाइनमैन 15 वर्षों से काम कर रहा था। फरमाणा गांव में 27 जून को बिजली लाइन में खराबी आने पर उपभोक्ता ने उसे दूर करने के लिए उसके भाई से कहा था। जिस पर उसके भाई राज सिंह ने दूसरे लाइनमैन को अवगत करवाने के साथ ही ऑपरेटर को भी इसकी सूचना दे दी थी। ऑपरेटर के बिजली कट लगाने की बात कहने पर वह बिजली उपभोक्ता के साथ उसकी बाइक पर पहुंचा, इस दौरान दूसरा लाइनमैन मंजीत भी मौके पर पहुंच गया। नरेश का कहना है कि लाइनमैन मंजीत ने भी ऑपरेटर सोनू को बिजली कट लगाने के लिए फोन किया, जिस पर उसने लाइन बंद करने का आश्वासन दिया। उसके बाद उसका भाई गड़बड़ी ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ गया। तभी दोबारा बिजली आपूर्ति चालू होने पर राज सिंह को करंट लग गया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। इसके बाद उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी जान बचाने के लिए चिकित्सकों ने उसके दोनों हाथ काट दिए। उसके बावजूद राजसिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। नरेश ने हादसे के लिए ड्यूटी पर तैनात कनिष्ठ अभियंता अनिल, फोरमैन बालकिशन व ऑपरेटर सोनू के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं नरेश का कहना है कि उनके परिवार की प्रशासन व सरकार ने मांग है कि राज सिंह के परिजन को नौकरी दी जाए। जिससे उसके परिवार का गुजर-बसर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।