फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Life imprisonment to brother and nephew in Taylor's murder

Sonipat News: टेलर की हत्या में सगे भाई व भतीजे को उम्रकैद

Tue, 19 Mar 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 19 Mar 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to brother and nephew in Taylor's murder
सोनीपत। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय पराशर की अदालत ने टेलर की हत्या के मामले में मृतक के भाई व भतीजे को दोषी करार करार देते हुए दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोट मोहल्ला में मामूली कहासुनी के बाद भतीजे ने अपने पिता संग मिलकर ताऊ के सिर पर रॉड (लोहे की पाइप) से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। युवक की ताऊ के बेटे संग कहासुनी व हाथापाई हो गई थी। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


कोट मोहल्ला निवासी अमित ने 17 मार्च 2022 को होली के दिन सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया था कि उनके पिता राकेश (47) घर पर ही कपड़े सिलाई का काम करते थे। उन्होंने बताया कि वह 16 मार्च 2022 की शाम को घर के बाहर गए थे। वहां उनकी चचेरे भाई रोहित संग मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दोनों में हाथापाई हो गई थी। इस पर वह अपने घर आ गए थे। अमित ने बताया था कि देर रात वह नीचे अपने कमरे में थे और उनके पिता राकेश ऊपर छत पर लेटे थे। उसी दौरान रोहित अपने पिता सत्यवान के साथ हाथ में रॉड लेकर उनके घर में आया था। उन्होंने उन्हें धमकी दी थी कि हाथापाई का मजा चखाते हैं। इस पर उसने बचाव में अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया था। उसके बाद चाचा व चचेरा भाई सीढि़यों के रास्ते छत पर चले गए थे। तभी उन्हें अपने पिता की चीख सुनाई दी थी। वह ऊपर गए थे तो देखा था कि रोहित उनके पिता राकेश के सिर पर रॉड से हमला कर रहा था।
विज्ञापन


अमित ने बताया था कि उनके छत पर जाने के बाद रोहित उनकी तरफ भी भागा था तो वह बचाव में छत से दीवार फांदकर बाहर भाग गए थे। इसके बाद हमलावर भी भाग गए थे। उनके दादा रामकुमार व अन्य परिजनों ने उनके घायल पिता को नागरिक अस्पताल पहुंचाया था। जहां पर उनके पिता को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने अमित के बयान पर उसके चाचा सत्यवान व चचेरे भाई रोहित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। उनसे वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया था। अब मामले की सुनवाई के बाद एएसजे अजय पराशर की अदालत ने आरोपी पिता-पुत्र को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोनों को हत्या के मामले में उम्रकैद व साथ में 10 हजार रुपये जुर्माना तथा घर में घुसकर हमला करने की धारा में तीन साल कैद व पांच हजार रुपये जुर्माना किया है। दोनों सजा एक साथ चलेंगी।



मातम में बदल गई थीं होली की खुशियां

कोट मोहल्ला के अमित के परिवार के साथ ही आसपास के लोग भी होली पर्व को लेकर तैयारियों में जुटे थे। हालांकि राकेश की हत्या किए जाने से क्षेत्र में मातम पसर गया था। मामूली कहासुनी में खून के रिश्ते को ही मिटाने की चर्चा सभी की जुबान पर थी। राकेश के पास चार बच्चे हैं। जिसमें दो बेटियों दया और मनीषा की शादी हो चुकी है। वहीं उनके दो बेटे अमित और सुमित है। राकेश की हत्या से चारों बच्चों के सिर से पिता का साया सदा के लिए उठ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed