फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Life imprisonment to a man who killed his friend for Rs 500

Sonipat News: 500 रुपये के लिए दोस्ती की हत्या करने के दोषी को उम्रकैद

Wed, 27 Aug 2025 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 27 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to a man who killed his friend for Rs 500
सोनीपत। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सिंह ने चाकू से हमला कर दोस्त की हत्या करने के दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषी ने उधार दिए गए 500 रुपये मांगने के बाद हुई कहासुनी व झगड़े में हत्या को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


श्याम नगर निवासी अमन ने 24 मार्च, 2022 को सिटी थाने को बताया था कि उनके बड़े भाई सोनू उर्फ शिव (25) ढोल बजाने के साथ सफाई का काम करते थे। वह 23 मार्च, 2022 की रात को खाना खाकर बाहर घूमने गए थे। एसएम हिंदू स्कूल के गेट के पास गांव दुभेटा व हाल इंडियन कॉलोनी निवासी अर्जुन और उसके दोस्त ने उनके भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

तत्कालीन सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वजीर सिंह की टीम ने मुख्य आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया था। उससे वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया था। अर्जुन ने पुलिस को बताया था कि सोनू व प्रदीप उनके दोस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह 23 मार्च को प्रदीप के साथ घूमने निकला था। जब वह ककरोई चौक पर थे तो उनका दोस्त सोनू भी वहां आ गया था। वह नंदी चौक की तरफ पैदल चले गए। वह तथा सोनू आगे और प्रदीप पीछे चला रहा था। आगे जाकर सोनू उनसे अपने 500 रुपये मांगने लगा। इस पर उनका झगड़ा हो गया था।
आरोपी ने पुलिस को बताया था कि उसका नाम चोरी के मामलों में आ चुका था। इसके चलते वह अपने पास चाकू रखता था। उसने चाकू से सोनू पर हमला कर दिया था। प्रदीप ने भी उसका साथ दिया था। राहगीरों के आने पर वह भाग गए थे।


मामले की सुनवाई के बाद एएसजे नरेंद्र सिंह की अदालत ने अर्जुन को दोषी करार दे दिया जबकि सबूतों के अभाव में प्रदीप को बरी कर दिया। अदालत ने अर्जुन को हत्या करने पर उम्रकैद व पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed