फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lieutenant Sachin paid tribute to the soil of the village

Sonipat News: गांव की मिट्टी को लेफ्टिनेंट सचिन ने किया नमन

Mon, 01 Jun 2026 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 01 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Lieutenant Sachin paid tribute to the soil of the village
फोटो : सोनीपत के गांव भूर्री में लेफ्टिनेंट बनकर पहुंचे सचिन कौशिक को सम्मानित करते भाजपा पूर्व - फोटो : रामपुर कोड़री में कुत्ते के हमले में घायल सुनीता।
गन्नौर। गांव भूर्री के सचिन कौशिक ने मेहनत और लगन के दम पर सेना में लेफ्टिनेंट बनकर जिले का नाम रोशन किया है। लेफ्टिनेंट बनने के बाद गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन

सचिन ने गांव की परिक्रमा कर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और गांव की मिट्टी को नमन किया। गांव में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक कुमार भारद्वाज, सरपंच रामरूप कौशिक, दीपक कामी, संजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

सचिन ने बताया कि कोविड काल में कोचिंग संस्थान बंद होने के कारण उन्होंने यूट्यूब और ऑनलाइन माध्यमों से तैयारी की और पहले ही प्रयास में एनडीए परीक्षा उत्तीर्ण कर ऑल इंडिया 239वीं रैंक हासिल की। वर्ष 2022 में एनडीए में चयन के बाद उन्होंने तीन वर्ष तक सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब चार वर्ष की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 29 मई को पासिंग आउट परेड के साथ लेफ्टिनेंट बने। सचिन ने युवाओं से लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान करते हुए कहा कि देश सेवा का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है और वह पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed