फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   LIC agent who went to collect installment was captured, beaten and forcibly taken 12 thousand rupees

Sonipat News: किस्त लेने गए एलआईसी एजेंट को बंदी बनाकर पीटा, जबरन लिए 12 हजार

Tue, 07 May 2024 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 May 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
LIC agent who went to collect installment was captured, beaten and forcibly taken 12 thousand rupees
गोहाना। गोहाना के बरोदा चौक पर एलआईसी एजेंट को बंदी बनाकर पिटाई करने और जबरन 12 हजार रुपये लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पानीपत के बुआना निवासी एलआईसी एजेंट बिजेंद्र ने बताया कि उनके पास जींद के भंभेवा निवासी तरसेम उर्फ मोनू का 2 मई को कॉल आया कि एलआईसी की 12 हजार रुपये की किस्त बकाया है, उसे ले जाना। वह अपने रिश्तेदार नरेंद्र के साथ गोहाना के मोर चौक के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति उन्हें लेने के लिए आया। वह जब तरसेम के कार्यालय पहुंचे तो वहां एक और व्यक्ति था। तरसेम ने कार्यालय पर पहुंचते ही 12 हजार किस्त देने की बजाय 12 हजार रुपये वापस देने की मांग की। बिजेंद्र ने कहा कि पॉलिसी बॉन्ड भी आपके घर जा चुका है और एलआईसी से बीमा चल रहा है। जब बिजेंद्र ने रुपये देने से मना किया तो कमरे में बंद कर उनकी पिटाई की गई। बाद में साथ गए रिश्तेदार ने 12 हजार रुपये दिए, जिसके बाद ही उन्हें छोड़ा गया। पीड़ित का आरोप है कि तरसेम ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वह अभी जेल से आया है। पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। पीड़ित घर चला गया। 3 मई को मोबाइल पर फोन कर फिर धमकी दी गई। पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि उसके रुपये वापस दिलाए जाएं और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी गोहाना मोहन सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed