फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   LFT and KFT tests started after two months

Sonipat News: दो माह बाद शुरू हुई एलएफटी और केएफटी जांच

Tue, 19 May 2026 06:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 19 May 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
LFT and KFT tests started after two months
जिला नागरिक अस्पताल में दो माह से जांच नहीं होने के कारण परेशान थे मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में केमिकल रिजेंट आने पर दो माह बाद लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी), किडनी फंक्शन टेस्ट (केएफटी) शुरू हो गए हैं। रिजेंट नहीं होने की वजह से मरीजों को निजी लैब का सहारा लेना पड़ रहा था।
केमिकल रिजेंट खत्म होने की वजह से जिला अस्पताल की लेबोरेटरी में मरीजों की खून संबंधी जांच नहीं हो रही थी। मरीजों को शुगर, किडनी, लिवर, हार्ट व अन्य कई जांच के लिए निजी लैब का सहारा लेना पड़ रहा था। इसके लिए उनको जेब ढीली करनी पड़ रही थी।
विज्ञापन


रोजाना 250 मरीजों की होती है जांच
नागरिक अस्पताल में रोजाना 1800 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। डॉक्टरों की तरफ से करीब 250 मरीजों की रक्त संबंधी जांच लिखी जाती है। प्रत्येक मरीज के रक्त के छह से सात नमूने होते हैं। लैब तकनीशियन की ओर से रोजाना 1500 से 2000 टेस्ट किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन
नागरिक अस्पताल में केमिकल रिजेंट आने पर केएफटी व एलएफटी शुरू कर दिए गए हैं। अब मरीजों को रक्त के नमूनों की जांच बाहर निजी लैब से कराने की जरूरत नहीं होगी। -डॉ. प्रिया भारद्वाज, प्रयोगशाला इंचार्ज, जिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed