फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Less space left in Muktidham, burnt pyre in place left for children to bury

मुक्तिधाम में जगह पड़ी कम, बच्चों को दफनाने के लिए छोड़े गए स्थान पर जलाई चिताएं

Sun, 25 Apr 2021 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Less space left in Muktidham, burnt pyre in place left for children to bury
मुक्तिधाम में कोविड नियमों से अंतिम संस्कार करते संकट के सिपाही। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर के सेक्टर-14 स्थित शिव मुक्तिधाम में रविवार को दिल्ली के रहने वाले पिता-पुत्र के शवों समेत 17 शवों का अंतिम संस्कार कोविड नियमों से किया गया। सुबह नौ बजे से रात तक संकट के सिपाहियों ने शवों का दाह संस्कार किया। वहीं, अब मुक्तिधाम में जगह कम पड़ने लगी है, इस कारण रविवार को बच्चों को दफनाने के लिए छोड़े गए स्थान पर भी चिताएं जलाई गईं। मुक्तिधाम में एक अन्य सीएनजी सिस्टम लगाने के लिए अब उपायुक्त को पत्र लिखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को चार मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन

शिव मुक्तिधाम के सचिव डॉ. डीएन मल्होत्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमित व संदिग्ध शव सुबह नौ बजे से ही आने शुरू हो गए थे। सीएनजी सिस्टम में शवों का अंतिम संस्कार करने में दिक्कत होने पर कई शवों का अंतिम संस्कार श्मशान घाट में लकड़ी से कराया गया। वहीं, श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करने को जगह कम पड़ने लगी है, जिस पर बच्चों के अंतिम संस्कार को छोड़ी गई जमीन पर चिताएं जलाई गई। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह अपने परिजनों के अंतिम संस्कार के एक दिन बाद ही उनकी अस्थियों को उठवा लें।
विज्ञापन

यहां से मुक्तिधाम में लाए गए शव
- सरस्वती विहार, दिल्ली
- नरेला, दिल्ली
- सेक्टर-9 रोहिणी दिल्ली
- रोहिणी दिल्ली
- सेक्टर-14 सोनीपत
- श्रीनिवासपुरी, दिल्ली
- आजादपुर दिल्ली
- सेक्टर-12 सोनीपत
- प्रभु नगर सोनीपत
- जहांगीरपुरी दिल्ली
- प्रीतमपुरा, दिल्ली
- न्यू जीवन नगर सोनीपत
-सेक्टर-22 नोएड यूपी
- पालम कॉलोनी दिल्ली
- त्रिनगर, दिल्ली
- पहलादपुर दिल्ली
- सेक्टर-14 सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed