फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Leopard seen in the fields of Gumad village, panic among villagers

Sonipat News: गुमड़ गांव के खेतों में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Fri, 04 Jul 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 04 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen in the fields of Gumad village, panic among villagers
फोटो :28: खेत में बने तेंदुए के पंजे के निशान। स्रोत ग्रामीण
गन्नौर । शहर के साथ लगते गांव गुमड़ के खेतों में तेंदुआ होने की चर्चा से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें गुमड़ गांव के खेतों में तेंदुए के घूमने का दावा किया जा रहा है। वीडियो मिलने के बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन



गांव गुमड निवासी नरेश ने बताया कि ड्रेन के पास उनके खेत हैं। उनमें गन्ने की खेती की गई है। तीन दिन पहले उनको गन्ने के खेत में तेंदुआ घुसता हुआ दिखाई दिया था। वहीं बुधवार को भी किसान सचिन ने खेत में तेंदुआ देखा तो तुरंत डायल 112 को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही वन विभाग को भी सूचित किया गया।
विज्ञापन

गन्ने के साथ लगते खेतों में तेंदुए के पैरों के निशान भी देखे गए हैं, जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। खेतों में काम कर रहे मजदूर भी काम छोड़कर चले गए। लोगों ने प्रशासन को अवगत कराया है। साथ ही आसपास के ग्रामीण भी सतर्कता बरतते हुए अपने खेतों की तरफ जाने से गुरेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोग अब तो अपने घर से बाहर निकलने से भी डरने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द मामले की सच्चाई का पता लगाया जाए, ताकि वहां रहने वाले लोगों को खौफ से निजात मिले।

वर्जन
गुमड़ गांव में तेंदुआ दिखाई देने की कोई सूचना व शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई सूचना मिलती है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। -सुनील तंवर, वन्य जीव प्राणी निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed