फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Leaves of doctors and health workers cancelled, 50 oxygen beds ready in wards

Sonipat News: चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द, वार्डों में 50 ऑक्सीजन बेड तैयार

Fri, 09 May 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 09 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Leaves of doctors and health workers cancelled, 50 oxygen beds ready in wards
सोनीपत। सीमा पर तनाव के चलते आपात स्थिति को देखते हुए सरकार अलर्ट हो गई है। जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में तैयारी पूरी कर ली गई है। वार्ड से अलग 15 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। वहीं, सरकार के आदेश के बाद चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। अब चिकित्सक और अन्य स्टाफ कर्मी बिना किसी सूचना के स्टेशन नहीं छोड़ सकेंगे। सभी चिकित्सक व स्टाफ कर्मी 24 घंटे ऑन कॉल ड्यूटी पर रहेंगे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से एक दिन पहले आपात स्थिति को देखते हुए मॉक ड्रिल की गई थी। उस दौरान हवाई हमले, फायरिंग और आग लगने जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए अभ्यास किया गया था। ऐसे में सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही आपातकालीन सेवाओं को दुरुस्त रखने के लिए कहा गया है। अब स्वास्थ्य विभाग ने इमरजेंसी के लिए 15 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। साथ ही आपातकालीन कक्ष में जरूरी दवाओं और इंजेक्शन की व्यवस्था है।
विज्ञापन

अस्पताल में यह है व्यवस्था
वर्तमान में जिला नागरिक अस्पताल में 50 ऑक्सीजन बेड और 10 आईसीयू बेड हैं। कोरोना काल के दौरान सरकार ने 200 लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) का ऑक्सीजन प्लांट लगाया था। रोजाना 40 सिलिंडर ऑक्सीजन का उत्पादन किया जाता है। इसके बाद कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत कंपनी ने 1000 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया था। स्वास्थ्य विभाग के पास 30 एंबुलेंस भी हैं। इनमें से 25 एंबुलेंस का संचालन किया जा रहा है। पांच खराब पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्यकर्मी और अधिकारी नहीं छोड़ेंगे मुख्यालय
हरियाणा स्वास्थ्य महानिदेशक ने आदेश जारी किया है कि अलर्ट के चलते कोई भी चिकित्सक, स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। आदेश के बाद चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। अब चिकित्सक व अन्य स्टाफ कर्मी बिना किसी सूचना के स्टेशन नहीं छोड़ सकेंगे। अगर आपात स्थिति में कोई मरीज अस्पताल आता है तो तुरंत इलाज किया जाएगा।



-----
जिला अस्पताल समेत सभी सरकारी अस्पतालों में मॉक ड्रिल के दौरान सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आपात स्थिति को देखते हुए 15 बिस्तर को आरक्षित कर दिया गया है। सरकार के आदेश के चलते सभी चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। कोई भी स्टाफ कर्मी बिना किसी सूचना के स्टेशन नहीं छोड़ सकेंगे। -डॉ. ज्योत्सना, सिविल सर्जन, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed