फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Leave expectations and try to live in the present: Dr. Manibhadra

उम्मीदों को छोड़ वर्तमान में जीने का करें प्रयास : डॉ. मणिभद्र

Sun, 29 Sep 2024 03:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 29 Sep 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Leave expectations and try to live in the present: Dr. Manibhadra
फोटो 15- सोनीपत की गुड़ मंडी स्थित जैन स्थानक में चातुर्मास पर धर्म सभा के दौरान डॉ. मणिभद्र मह
सोनीपत। मानव मिलन के संस्थापक एवं नेपाल केसरी राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र मुनि महाराज ने कहा कि जीवन में मनुष्य अपनी यात्रा के दौरान कई अनुभवों का सामना करता है। वह अकसर अपनी उम्मीदों के साथ जीता है, लेकिन कभी-कभी यह उम्मीदें निराशा में बदल जाती हैं। मनुष्य को समझना चाहिए कि उम्मीदें महत्वपूर्ण हैं, लेकिन इन्हें संतुलित रूप से देखना चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. मणिभद्र महाराज गुड़ मंडी स्थित श्रीएसएस जैन सभा जैन स्थानक में चातुर्मास पर आयोजित धर्म सभा में प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उम्मीदें जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह मनुष्य को आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती हैं। जब मनुष्य किसी लक्ष्य की ओर बढ़ता है तो उम्मीदें ही शक्ति प्रदान करती हैं। जब उम्मीद टूटती है तो यह खुशी को निराशा की ओर ले जाती है, इसलिए अपने प्रियजनों के साथ जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएं। सभा में पुनीत मुनि महाराज व महासाध्वी सृजना महाराज ने भी श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed