{"_id":"660dbcec6fa1c297ea0fa6f4","slug":"leakage-increases-the-problem-water-is-getting-wasted-daily-sonipat-news-c-197-1-snp1003-116247-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: लीकेज ने बढ़ाई परेशानी, रोजाना बर्बाद हो रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: लीकेज ने बढ़ाई परेशानी, रोजाना बर्बाद हो रहा पानी
Thu, 04 Apr 2024 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। दिल्ली मार्ग पर पाइप लाइन लीक होने से लगातार पानी व्यर्थ बह रहा है। लीकेज के चलते लोगों के घरों में भी दूषित पानी पहुंच रहा है। शहर में कई जगह लाइन लीकेज की वजह से रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इससे लोगों को दूषित पानी की आपूर्ति की समस्या बनी रहती है।
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षेत्र में दो बूस्टिंग स्टेशन लगाए गए हैं। इनसे शहर के लोगों को पेयजल की आपूर्ति की जाती है। बूस्टिंग स्टेशन पुराने होने से इनमें कई बार तकनीकी खराबी आ जाती है, इससे पेयजल आपूर्ति काफी प्रभावित होती है। शहर के दिल्ली मार्ग पर लाइन लीक होने से पानी की बर्बादी हो रही है। इसके चलते लोगों की परेशानी बढ़ रही है। इसके समाधान के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उनके घरों में लंबे समय से दूषित पानी आ रहा है। उनकी तरफ से समस्या को लेकर कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
अनेक जगहों पर पानी की लाइन लीक
ऐसा नहीं है कि शहर में इसी जगह पर लीकेज है। शहर में जगह-जगह पेयजल लाइनों में लीकेज है, जहां से रोजाना पानी का रिसाव होता है। इसके कारण लोगों को परेशानी भी होती है और उपभोक्ताओं के घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हाेती है। जिस और गंभीरता से जन स्वास्थ्य विभाग को कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
शहर में पेयजल लाइन की लीकेज को लेकर शिकायत नहीं दी है। उसके बावजूद जांच कराई जाएगी। अगर लाइन लीकेज मिली तो तत्काल प्रभाव से उसे ठीक कराया जाएगा। इससे पानी की बर्बादी रोककर शहरवासियों को भी स्वच्छ पानी मुहैया हो सके।
- सुदेश कुमारी, उपमंडल अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग