{"_id":"6a3bd05bbbff15484408803e","slug":"laxity-in-door-to-door-garbage-collection-heaps-of-waste-being-burnt-at-collection-points-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155934-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: डोर-टू-डोर कूड़ा उठान में ढिलाई, कूड़ा पॉइंटों पर जलाए जा रहे ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: डोर-टू-डोर कूड़ा उठान में ढिलाई, कूड़ा पॉइंटों पर जलाए जा रहे ढेर
Thu, 25 Jun 2026 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में बहालगढ़ रोड पर खन्ना काॅलोनी के पास सड़क किनारे कूड़ा में लगाई गई आग। संवाद
सोनीपत। नगर निगम क्षेत्र में सफाई का टेंडर खत्म हुए 10 दिन बीत गए हैं। नगर निगम के प्रयासों के बावजूद शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाई है। जेबीएम कंपनी की ओर से डोर-टू-डोर व डंपिंग पॉइंटों से कूड़ा उठान में देरी की जा रही है। इसके चलते कूड़े के ढेर को आग के हवाले किया जा रहा है।
शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कार्यालय में बुधवार को मेयर राजीव जैन ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें जेबीएम कंपनी की ओर से कूड़े के डोर टू डोर उठान में ढिलाई बरतने पर कंपनी अधिकारियों की खिंचाई की और चेतावनी दी कि या तो काम को ढंग से करें अन्यथा कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शहर की सफाई का टेंडर 15 जून को खत्म हो गया था। इसके बाद से सड़कों की सफाई नहीं हो रही है। कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। प्रमुख बाजारों, कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित सफाई नहीं होने से हालात खराब हो रहे हैं। लोगों को परेशानी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
कई स्थानों पर कूड़ेदान भर चुके हैं और उनके आसपास भी कचरा फैलने लगा है। लोग नियमित सफाई की मांग कर रहे हैं लेकिन निगम प्रशासन की ओर से उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं।
मेयर राजीव जैन ने कहा कि कूड़ा उठाने के मामले में हमें बड़ी शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है जब जनता से कहते हैं कि कूड़ा सड़क के बजाय गाड़ियों में डालो तो उनका जवाब यही होता है कि गाड़ियां समय पर नहीं आती और कई बार तो कई कई दिन आती ही नहीं। ऐसे में कूड़ा घर या दुकान में कैसे रखें।
सफाई का टेंडर खत्म होने के कारण कूड़ा उठाने का काम कंपनी को और ज्यादा गंभीरता से करना चाहिए। आज आधे से ज्यादा निगम क्षेत्र में कम्पनी की गाड़ियां नहीं पहुंच रही हैं। इस पर कंपनी के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि दो दिन में सारी व्यवस्था ठीक कर देंगे और गाड़ियों का पूरा शेड्यूल बनाकर निगम में दे देंगे।
उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि कूड़ा उठाने वाली ट्रैक्टर-ट्रालियां व डोजर मशीन की संख्या भी बढ़ाई जाएगी और भविष्य में शिकायत का कोई मौका नहीं मिलेगा। बैठक में आयुक्त हर्षित कुमार, सह आयुक्त मीतू धनखड़, मुख्य सफाई निरीक्षक साहब सिंह, सतेंद्र दहिया, कम्पनी की तरफ से संजय मुरगई, विमल जिंदल उपस्थित रहे।