फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lawn Tennis Competition: MDU Rohtak defeated University of Madras by 3-1

लॉन टेनिस स्पर्धा : एमडीयू रोहतक ने मद्रास विश्वविद्यालय को 3-1 से किया पराजित

Sat, 03 Dec 2022 06:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Lawn Tennis Competition: MDU Rohtak defeated University of Madras by 3-1
अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में प्रतिभागिता कर रही टीमें डीसीआरयूएसट - फोटो : Sonipat
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में शुक्रवार को अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का आगाज हुआ।
विज्ञापन

पहले दिन हुए मुकाबलों में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक की टीम ने मद्रास विश्वविद्यालय को 3-1 से पराजित किया। प्रतियोगिता में देश के प्रत्येक क्षेत्र से टॉप 32 विवि की टीमें भाग ले रही हैं। 6 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के मुकाबले रात को भी खेल जाएंगे।
विज्ञापन

डीसीआरयूएसटी के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कहा कि युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। खेल के क्षेत्र में युवाओं ने देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। प्रतियोगिता के आयोजक सचिव एवं विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. बिरेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान पुरुष व महिला टीम के लिए दो अलग-अलग फिजियोथेरैपिस्ट की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. सुखदीप सिंह सांगवान, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. सुखदीप सिंह, प्रो. सुरेंद्र सिंह दहिया, प्रो. अमिता मलिक, प्रो. सुमन सांगवान, प्रो. सुमन गुलिया, प्रो. मृदुल चावला, डॉ. पूनम श्योराण, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के उप निदेशक डॉ. राकेश मलिक, प्रशिक्षक निखिल हुड्डा व बीरबल वढे़रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष वर्ग का परिणाम
पहला मुकाबला : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक व मद्रास विश्वविद्यालय के बीच खेला गया। एमडीयू ने मद्रास विवि को 3-1 से पराजित किया।
दूसरा मुकाबला : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र व जादवपुर विश्वविद्यालय के बीच खेला गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने जादवपुर विवि की टीम को 3-0 से पराजित किया।

महिला वर्ग का परिणाम
पहला मुकाबला : आईआईटी भुवनेश्वर व पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें आईआईटी भुवनेश्वर की टीम ने पीयू चंडीगढ़ की टीम को 2-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed