{"_id":"68a62a92e9e52ee9dd08ab64","slug":"law-and-order-has-failed-people-of-the-state-want-change-abhay-chautala-sonipat-news-c-197-1-snp1012-140979-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था फेल, बदलाव चाहती है राज्य की जनता : अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून व्यवस्था फेल, बदलाव चाहती है राज्य की जनता : अभय चौटाला
Thu, 21 Aug 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 07: खरखौदा पहुंचे अभय चौटाला का फूल माला से स्वागत करते लोग। स्रोत प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा (सोनीपत)। हरियाणा के लोग बदलाव चाहते हैं। आपसे मैं उम्मीद करता हूं कि आप इस बदलाव में सक्रिय भूमिका अदा करने का काम करेंगे। इनेलो चौ. देवीलाल की जयंती को सम्मान दिवस के रूप में मनाती आई है। इस बार रोहतक में मनाए जाने वाले सम्मान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे ताकि पूरे देश में इस बदलाव का मैसेज पहुंच जाए। ये बातें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने बुधवार को मिलन पैलेस में आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं।
उन्होंने कहा कि भाजपा बीते चुनाव में सत्ता से बाहर जा चुकी थी क्योंकि भ्रष्टाचार, महंगाई, कानून व्यवस्था का दिवाला निकलने से लोग भाजपा सरकार को बदलना चाहते थे।
कहा कि धान, रजिस्ट्री और शराब आदि घोटालों से घिरी यह सरकार सत्ता पाने का अधिकार खो चुकी थी, लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा की फिर से सरकार बनाने का काम किया।
विज्ञापन
अभय चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर तंज करते हुए कहा कि षड्यंत्र रचकर भाजपा सरकार लाने का खेल खेला गया है, सर्वे में कांग्रेस के 30 में से 16 विधायक दोबारा टिकट मिलने पर हार रहे थे। ईडी के डर से मुकदमा दर्ज होने के बाद से हुड्डा ने भाजपा के सामने सरेंडर कर दिया और भाजपा ने ही हुड्डा की जिम्मेदारी लगाकर कांग्रेस में हारने वाले विधायकों को फिर से टिकट दिलवाई।
उन्होंने कहा कि चौ. ओमप्रकाश चौटाला ऐसे नेता थे कि उन्होंने प्रदेश की जनता के मान और सम्मान को कभी झुकने नहीं दिया, लेकिन दूसरी तरफ हुड्डा ने खुद को बचाने के लिए प्रदेश की जनता के मान-सम्मान को भाजपा के पैरों तले रखने का काम किया।
आज जनता इनेलो की तरफ देख रही है, पहले सम्मान दिवस पर गैर भाजपा और गैर कांग्रेस पार्टी के नेताओं को वह इस दिन अपने मंच पर बुलाते थे, जिससे उन्हें ही पहचान मिलती थी, लेकिन इनेलो अबकी बार अपने दम पर सम्मान दिवस मनाएगी और जनता के साथ मिलकर चौ. देवीलाल को 25 सितंबर को रोहतक में श्रद्धांजलि दी जाएगी।