{"_id":"667adf41eadccffba60c7f77","slug":"laths-girl-hits-lath-in-asian-championship-wins-gold-sonipat-news-c-197-1-snp1007-120199-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: लाठ की लाडली ने एशियन चैंपियनशिप में गाड़ा ‘लठ’, जीता सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: लाठ की लाडली ने एशियन चैंपियनशिप में गाड़ा ‘लठ’, जीता सोना
Tue, 25 Jun 2024 08:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 25 Jun 2024 08:46 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गांव लाठ निवासी काजल जॉर्डन के अम्मान में आयोजित एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के दौरान दां
सोनीपत। जिले के गांव लाठ की लाडली ने एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में लठ गाड़ते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश व प्रदेश का मान बढ़ाया है। पहलवान काजल ने जॉर्डन के अम्मान में 22 से 30 जून तक आयोजित की जा रही एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन किया है। काजल गांव बड़वासनी स्थित कुलदीप मलिक खेलकूद अकादमी में कुश्ती के दांव पेच सीख रही हैं। बेटी के स्वर्ण पदक जीतने पर अकादमी व गांव में खुशी का माहौल है।
काजल का पदक जीतकर लौटने पर स्वागत किया जाएगा। पहलवान काजल ने प्रतियोगिता में अंडर 17 आयु वर्ग के 73 किलो भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व किया था। ध्यानचंद व भीम अवॉर्डी अकादमी संचालक कुलदीप मलिक ने विजेता पहलवान को बधाई देते बताया कि प्रतियोगिता में काजल के भारवर्ग में कुल नौ पहलवान थीं। काजल ने अपना पहला मुकाबला मंगोलिया की पहलवान त्सेरेन्नयम उरंजया के साथ खेला, इसमें काजल ने उरंजया को 10-0 से पटखनी दी। उन्होंने बताया कि अगले मुकाबले में काजल ने जापान की पहलवान ताकायामा मियू को 12-2 से पराजित करके फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में काजल ने चीन की पहलवान जू किउ को 14-1 से हराकर देश की झोली में स्वर्ण पदक डाला।
काजल ने इससे पहले साल 2022 में अंडर-15 एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। साल 2023 में एशियन चैंपियनशिप के सब-जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। 1 से 2 जून को हिसार में हुई हरियाणा अंडर 17 कुश्ती प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता था। काजल दस बार भारत केसरी का खिताब जीत चुकी हैं। पहलवान काजल के एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर अंतरराष्ट्रीय रेफरी वीरेंद्र मलिक, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक राज सिंह छिक्कारा, प्रशिक्षक रणधीर मलिक, प्रशिक्षक अजय मलिक, एईओ जगबीर मलिक व शमशेर ने बधाई दी है।