फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lath's daughter defeats Lath in Asian Wrestling Championship

Sonipat News: एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में लाठ की बेटी ने गाड़ा लठ

Sat, 29 Jun 2024 10:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 29 Jun 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
Lath's daughter defeats Lath in Asian Wrestling Championship
सोनीपत के सेक्टर 23 में बेटी काजल के एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटने पर स्वागत करत
सोनीपत। एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर लाठ की लाडली ने लठ गाड़ दिया है। बेटी ने प्रतियोगिता के अंडर-17 आयु वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पहलवान काजल ढोचक का पदक जीतकर लौटने पर फूल व पैसों की माला पहनाकर और मिठाइयां बांटकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

काजल का सेक्टर 23 से बड़वासनी स्थित कुलदीप मलिक खेलकूद अकादमी तक सनरूफ कार में बैठाकर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत जुलूस निकाला गया। पहलवान काजल ने जॉर्डन के अम्मान में 22 से 30 जून तक आयोजित की जा रही एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के अंडर 17 आयु वर्ग के 73 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। काजल गांव बड़वासनी स्थित कुलदीप मलिक खेलकूद अकादमी में कुश्ती के दांव पेच सीख रही है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में काजल ने मंगोलिया की पहलवान त्सेरेन्नयम उरंजया को 10-0 से पटखनी देकर देश की झोली में स्वर्ण पदक डाला। बेटी के स्वर्ण पदक जीतने पर अंतरराष्ट्रीय रेफरी वीरेंद्र मलिक, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक राज सिंह छिक्कारा, प्रशिक्षक रणधीर मलिक, प्रशिक्षक अजय मलिक, एईओ जगबीर मलिक, शमशेर व सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष छिक्कारा ने बधाई दी है।
विज्ञापन

चाचा कृष्ण से प्रेरित होकर रखा कुश्ती के मेट पर कदम
अमर उजाला से खास बातचीत में काजल ढोचक ने बताया कि उन्होंने चाचा पहलवान कृष्ण से प्रेरित होकर कुश्ती के मेट पर कदम रखा था। वह छोटी आयु में चाचा के साथ कुश्ती का अभ्यास देखने जाती थी, यहीं से काजल के मन में कुश्ती के प्रति लालसा पैदा हुई। काजल ने नौ वर्ष की आयु में कुश्ती के गुर सीखना शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि एशियन चैंपियनशिप में पदक जीतना तो केवल शुरूआत है, मेरा लक्ष्य ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। पहलवान काजल ढोचक ने अपनी जीत का श्रेय अपने चाचा पहलवान कृष्ण, पिता रविंद्र, अपनी मां व प्रशिक्षक कुलदीप मलिक को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार व गांव में जश्न का माहौल
लाडली काजल पहलवान के एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर लौटने पर परिवार, अकादमी व गांव लाठ में जश्न का माहौल है। टैक्सी चालक पिता रविंद्र ढोचक ने बताया कि बेटी काजल ने पदक जीतकर परिवार व गांव का नाम ऊंचा किया है। बेटी सुबह शाम कड़ा अभ्यास करती है। चाचा पहलवान कृष्ण ने बताया कि काजल ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। काजल ने 13 वर्ष की आयु में भारत केसरी का खिताब अपने नाम किया था। वह अब महज 16 वर्ष की आयु में 16 बार भारत केसरी का खिताब जीत चुकी है।

 सोनीपत के सेक्टर 23 में बेटी काजल के एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटने पर स्वागत करत

सोनीपत के सेक्टर 23 में बेटी काजल के एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटने पर स्वागत करत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed