फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Last rites of Sandeep's body with state honors in ancestral village

पैतृक गांव में संदीप की पार्थिव देह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Sat, 02 Oct 2021 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Last rites of Sandeep's body with state honors in ancestral village
गांव कथूरा में राजकीय सम्मान के साथ संदीप के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Sonipat
हरिद्वार में बदमाश की गोली लगने से शहीद हुए हरियाणा पुलिस के जवान संदीप के शहीद होने के बाद पैतृक गांव कथूरा में गमगीन माहौल बना हुआ है। शुक्रवार रात को पहुंचे शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार के लोगों का रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण व रिश्तेदार परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। डीसी ललित सिवाच व एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने भी गांव में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

गांव कथूरा निवासी संदीप (38) वर्ष 2013 में पानीपत से हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे। ट्रेनिंग के बाद उनकी नियुक्त फरीदाबाद में हुई। उनकी ड्यूटी अब फरीदाबाद क्राइम ब्रांच में थी। क्राइम ब्रांच की टीम के साथ संदीप शुक्रवार को डकैती के मामले में हरिद्वार में बदमाशों को गिरफ्तार करने गए थे। हालांकि टीम ने वहां चार बदमाशों को गिरफ्तार भी किया, लेकिन पांचवें बदमाश ने जुराब से पिस्टल निकालकर सिपाही संदीप को गोली मार दी और फरार हो गया। गोली लगने से संदीप शहीद हो गए।
विज्ञापन

तीन बच्चों को छोड़ गए संदीप
संदीप के पिता कृष्ण खेतीबाड़ी करते हैं। उसका छोटा भाई अंकित भी किसान है। इसके अलावा संदीप अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए। उनका बड़ा बेटा नितिन 16 व बेटी नेहा 14 साल की है, जो दोनों 12 कक्षा में पढ़ते हैं। सबसे छोटी बेटी रिया 11 साल की है, वह छठी कक्षा में पढ़ती है। पत्नी नीलम गृहिणी हैं। संदीप के शहीद होने के बाद परिवार के लोगों का रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार संदीप से उनकी रोज फोन पर बात होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद संदीप का पार्थिव शरीर शुक्रवार रात करीब नौ बजे पैतृक गांव कथूरा में पहुंचा। यहां उनके पार्थिव शरीर को देख सभी की आंखें नम हो गईं। इसके बाद संदीप के पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों के साथ ही क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

गांव कथूरा में संदीप के पार्थिव शरीर को सलामी देते पुलिसकर्मी।  संवाद

गांव कथूरा में संदीप के पार्थिव शरीर को सलामी देते पुलिसकर्मी। संवाद- फोटो : Sonipat

गांव कथूरा में सिपाही संदीप के पिता को सांत्वना देते विधायक इंदुराज नरवाल व पुलिस अधिकारी। संवा?

गांव कथूरा में सिपाही संदीप के पिता को सांत्वना देते विधायक इंदुराज नरवाल व पुलिस अधिकारी। संवा?- फोटो : Sonipat

शहीद संदीप। फाइल फोटो

शहीद संदीप। फाइल फोटो- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed