{"_id":"667463bba78280bb82017cb5","slug":"laptop-cash-stolen-from-bank-employees-house-sonipat-news-c-197-1-snp1001-119981-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बैंक कर्मी के घर से लैपटॉप, नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बैंक कर्मी के घर से लैपटॉप, नकदी चोरी
Thu, 20 Jun 2024 10:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 20 Jun 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
राई। गांव कुंडली में निजी बैंक के कर्मी के घर से नकदी, लैपटॉप व अन्य सामान चोरी हो गया। सूरज ने बताया कि वह कोटेक महेंद्रा बैंक में नौकरी करते हैं। देर रात वह बच्चों के साथ एसी वाले कमरे में सो गए। सुबह देखा तो साथ वाले कमरे में रखी अलमारी से दो बैग चोरी मिले। बैग में घर व जमीन की रजिस्ट्री के कागजात, दूसरे बैग में कार्यालय के कागजात, कस्टमर के भरे हुए चेक, बायोमेट्रिक डिवाइस, उनका पहचान पत्र व अलमारी में रखा हुआ लैपटॉप व पांच हजार रुपये चोरी मिले।
विज्ञापन