{"_id":"65de3e22f5f07c47fb057f74","slug":"lane-opened-on-kundli-border-buses-getting-stuck-in-jam-passengers-worried-sonipat-news-c-197-1-snp1002-114507-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कुंडली बॉर्डर पर खोली लेन, जाम में फंस रहीं बसें, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कुंडली बॉर्डर पर खोली लेन, जाम में फंस रहीं बसें, यात्री परेशान
Wed, 28 Feb 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 28 Feb 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर लगे जाम में फंसी रोडवेज बसें। संवाद
सोनीपत। कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर एक लेन को यातायात के लिए खोलने के बाद रोडवेज बसों का परिचालन भी इस मार्ग से शुरू कर दिया है। हालांकि बॉर्डर पर वाहनों की अधिकता से भारी जाम लग रहा है। जाम में फंसने के कारण रोडवेज बसों को दिल्ली पहुंचने में दोगुना अधिक समय लग रहा है, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं जाम में फंसने के कारण डीजल की खपत भी अधिक हो रही है।
किसान आंदोलन के चलते पुलिस ने कुंडली-सिंघु बॉर्डर को सील कर दिया था। रोडवेज ने दिल्ली जाने वाली बसों का मार्ग बदलकर वाया नरेला भेजा जाने लगा था। हालांकि इस मार्ग पर जाम लगने से बसों को एक फेरा लगाने में कई घंटे अतिरिक्त लग रहे थे। बॉर्डर सील होने से व्यापारियों, श्रमिकों, विद्यार्थियों सहित अन्य कामगारों को भी परेशानियां उठानी पड़ रही थी। इसे देखते हुए प्रशासन ने दिल्ली की तरफ जाने वाले मार्ग पर एक लेन और दिल्ली से आने वाले मार्ग पर दो लेन यातायात के लिए खोल दी हैं। इसके बाद रोडवेज ने अब कुंडली बॉर्डर से ही बसों का परिचालन शुरू किया है। हालांकि यहां भी रोडवेज बसें जाम में फंस रही हैं।
पंजाब सहित सभी रूटों पर बस सेवाएं चालू
किसानों की तरफ से दिल्ली कूच के निर्णय को 29 फरवरी तक स्थगित किए जाने के बाद रोडवेज ने भी पंजाब सहित सभी रूटों पर अपनी बस सेवाएं शुरू कर दी हैं। सोनीपत से कटरा, चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर जाने वाली बसों को वैकल्पिक रास्तों से 30 से 40 किलोमीटर का अतिरिक्त फेर लगाते हुए जाना पड़ रहा है। हालांकि बस सेवाएं बहाल होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
वर्जन
कुंडली बॉर्डर पर यातायात के लिए एक लेन खुलने के बाद बसों को इस मार्ग से दिल्ली रवाना किया जा रहा है। हालांकि जाम लगने के कारण दिल्ली रूट पर चलने वाली बसों का समय अधिक लग रहा है। जिससे डीजल अधिक लग रहा है। बॉर्डर बंद होने के कारण इस रूट पर यात्रियों की संख्या भी अभी कम है। यात्रियों की सुविधा के लिए पंजाब रूट पर भी बसों को दूसरे रास्तों से भेजा रहा है।
सुरेंद्र दुग्गल, एसएस, रोडवेज डिपो, सोनीपत