{"_id":"69b568ef68312cd5940fc403","slug":"landlord-hits-man-on-head-with-stick-for-parking-e-rickshaw-outside-house-sonipat-news-c-197-1-snp1015-150882-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: घर के बाहर ई-रिक्शा खड़ा करने पर मकान मालिक ने सिर में मारा डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: घर के बाहर ई-रिक्शा खड़ा करने पर मकान मालिक ने सिर में मारा डंडा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। सेक्टर-27 थाना क्षेत्र के गुजरिया अस्पताल वाली गली में घर के बाहर ई-रिक्शा खड़ा करने पर मकान मालिक ने चालक के सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कबीरपुर निवासी सुभाष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ई-रिक्शा में पानी सप्लाई करते हैं। पानी की बोतल लेकर गुजरिया अस्पताल वाली गली में देने के लिए गए थे। उन्होंने वहां पर एक घर के बाहर ई-रिक्शा खड़ा कर दिया। मकान मालिक हंसराज बाहर निकला और ई-रिक्शा हटाने के लिए कहा।
जब वह ई-रिक्शा लेकर वहां से जाने लगे तो हंसराज की पत्नी ने उनका रास्ता रोक लिया। पति-पत्नी ने उसके सिर पर डंडे से वार किया। सिर पर चोट लगने से वह चक्कर खाकर गिर गया। कुछ देर बाद उनकी पत्नी रेनू ने उनके फोन पर कॉल की तो किसी राहगीर ने बताया कि उनके पति के सिर में चोट लगी है। वह मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल लेकर गई