{"_id":"688bc8216923c5dc9400794c","slug":"land-prices-increased-in-kharkhoda-rai-ganaur-and-gohana-areas-sonipat-news-c-197-1-snp1003-140134-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खरखौदा, राई, गन्नौर और गोहाना क्षेत्र में जमीनों के दाम बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खरखौदा, राई, गन्नौर और गोहाना क्षेत्र में जमीनों के दाम बढ़े
Fri, 01 Aug 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो 32 : सोनीपत शहर का दृश्य।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। विभिन्न क्षेत्रों में जमीन के कलेक्टर रेट में 10 से 50 फीसदी की वृद्धि की गई है। सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने जमीनों के कलेक्टर रेट संशोधित किए हैं। जिले में 4 अगस्त से नए कलेक्टर रेट लागू हो जाएंगे।
जिला प्रशासन की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार कई कस्बों और गांवों में भूमि की दरों में 10 फीसदी कलेक्टर रेट की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 20, 30, 40 व 50 फीसदी कलेक्टर रेट कुछ जगहाें पर बढ़ाए गए हैं। खरखौदा, राई, गन्नौर, गोहाना और सोनीपत शहर कलेक्टर रेट बढ़ोतरी के प्रमुख केंद्र रहे हैं।
विज्ञापन
खरखौदा क्षेत्र में आईएमटी और मारुति प्रोजेक्ट के प्रभाव से जमीनों की मांग लगातार बढ़ी है। आईएमटी क्षेत्र में आवासीय भूमि 20 हजार से बढ़कर 22 हजार रुपये प्रति वर्ग गज, व्यावसायिक प्लॉट के लिए 60 हजार से बढ़कर 66 हजार रुपये प्रति वर्ग गज रेट कर दिया गया है। इस क्षेत्र में लगभग 10 फीसदी की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
राई : इंडस्ट्रियल हब में जमीन के दामों में भारी उछाल
राई पहले से एक विकसित औद्योगिक क्षेत्र है। यहां भी जमीनों के रेट में भारी बढ़ोतरी की गई है। राई औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक प्लॉट का रेट 32 हजार रुपये से बढ़ाकर 36800 रुपये प्रति वर्ग मीटर निर्धारित किया गया है। इस क्षेत्र में 15 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इस क्षेत्र में रिहायशी प्लाॅट का रेट 8500 रुपये वर्ग गज से बढ़ाकर 9350 रुपये प्रति वर्ग गज कर दिया गया है।
गन्नौर : कृषि भूमि से लेकर शहरी विस्तार तक बढ़े रेट
गन्नौर में रेलवे स्टेशन, एनएच-44 और प्रस्तावित लॉजिस्टिक पार्क के चलते रेटों में तेजी देखी गई है। गन्नौर के गांधी नगर व्यवसायिक क्षेत्र में 13 हजार रुपये से लेकर 16900 रुपये प्रति वर्ग गज तय किया गया है। शहर की फिरनी से सटी कृषि भूमि का रेट 1.82 करोड़ से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये प्रति एकड़ किया गया है।
गोहाना : नए कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स के असर से इजाफा
गोहाना क्षेत्र में नई सड़कों, बाईपास व आवासीय कॉलोनियों के विस्तार ने कीमतों को बढ़ाया है। गोहाना शहर के नगर परिषद क्षेत्र में कृषि भूमि रेट भी 1.06 करोड़ से बढ़कर 1.17 करोड़ रुपये प्रति एकड़ हो गए हैं।
सोनीपत शहर : प्रमुख बाजारों और नई कॉलोनियों में उछाल
सोनीपत शहर में सुभाष चौक, मिशन चौक, डाबर कॉलोनी, तिहाड़ मलिक कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में रेट में 20 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आनंद सिनेमाघर के पास आवासीय क्षेत्र में 18 हजार से बढ़ाकर दरें 19800 रुपये प्रति वर्ग गज तक कर दी गई है। एटलस राम मंदिर फ्लाईओवर से ओल्ड डीसी रोड क्षेत्र में व्यावासयिक रेट 59 हजार से बढ़ाकर 64900 रुपये प्रति वर्ग गज किया गया है।
कृषि योग्य जमीन का रेट 50 फीसदी और बढ़े
बादशाहपुर-माछरी में कृषि योग्य जमीन के रेट में 50 फीसदी बढ़ोतरी की गई है। (अभियंत्रण मार्ग के साथ 3 एकड़) का रेट 42 लाख से बढ़ाकर 63 लाख प्रति एकड़ कर दिया गया है। इसके अलावा नहरी-चाही जमीन का रेट भी 34 लाख से 51 लाख रुपये किया गया है। करेवड़ी में भी कृषि भूमि के रेट में 50 फीसदी तक की वृद्धि की गई है। नहरी भूमि जो पहले 42 लाख थी अब 63 लाख रुपये प्रति एकड़ हो गई है।
नांगल खुर्द और जोशी चौहान में 40 फीसदी बढ़े रेट
इन दोनों गांवों में भी ऐसी ही बढ़ोतरी देखने के लिए मिली है। यहां 3 एकड़ चाही भूमि के दाम 40 फीसदी तक बढ़े हैं। नैना ततारपुर में अन्य मार्ग के साथ श्रेणी की कृषि भूमि का रेट 44 लाख से बढ़ाकर 66 लाख किया गया है जो 50 फीसदी इजाफा दर्शाता है। मोहाना में नहरी जमीन के रेट 30 फीसदी तक बढ़ाए गए हैं।
नए कलेक्टर रेट 4 अगस्त से लागू हो रहे हैं। कई क्षेत्रों के कलेक्टर रेट में इजाफा किया गया है। फिलहाल रजिस्ट्रियां बंद हैं। 4 अगस्त से नए रेटों के हिसाब से ही रजिस्ट्रियां की जाएंगी। -जिवेंद्र मलिक, तहसीलदार।