{"_id":"5dded0db8ebc3e548f557905","slug":"land-capture-dispute-fired-bullets-sonipat-news-rtk5296678188","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने खुर्मपुर के किसानों को दिलवाया जमीन पर कब्जा, खेत में जाने पर यूपी के किसानों ने चलाई गोलियांl","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने खुर्मपुर के किसानों को दिलवाया जमीन पर कब्जा, खेत में जाने पर यूपी के किसानों ने चलाई गोलियांl
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
खुर्मपुर के किसान कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए
- फोटो : Sonipat
Link Copied
राई। प्रशासन ने एक सप्ताह पहले जिस जमीन को यूपी के किसानों से कब्जामुक्त कराया था और खुर्मपुर के किसानों को कब्जा दिलाया था। उस जमीन को लेकर विवाद ज्यादा बढ़ गया है। खुर्मपुर के किसान खेतों में पहुंचे तो वहां यूपी के बागपत जिले के नंगला बहलोलपुर के 20 से ज्यादा किसानों ने हमला कर दिया। वहां से किसान भागने लगे तो उनपर फायरिंग की गई। इसके बाद दोबारा से किसान खेतों में गए तो उनपर फिर से फायरिंग कर दी गई। इस मामले में किसानों ने यूपी के किसानों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया और कुंडली थाना व एसपी कार्यालय में शिकायत की गई।
विज्ञापन
गांव खुर्मपुर की 20 एकड़ जमीन पर यूपी के बागपत जिले के नंगला बहलोलपुर गांव के किसानों ने कब्जा किया हुआ था। उस जमीन की गिरदावारी खुर्मपुर के रहने वाले गंगाराम नंबरदार, हरपाल चौहान, अमन चौहान, नरेंद्र चौहान, राजपाल चौहान, अजीत चौहान, राजकुमार चौहान के नाम है। करीब छह सालों से यूपी के किसानों ने उस जमीन पर कब्जा कर रखा था। गांव के किसानों की तरफ से डीसी डॉ. अंशज सिंह को शिकायत मिलने के बाद 21 नवंबर को पुलिस बल के साथ जाकर अधिकारियों ने उसे कब्जा मुक्त कराया था और उसपर खुर्मपुर के किसानों का कब्जा दिलाया गया था। किसान राजकुमार, मनोज, प्रकाश, अमन सिंह का कहना है कि कब्जा मिलने के अगले दिन वह खेतों में पहुंचे तो यूपी के नंगला बहलोलपुर गांव के 20 से ज्यादा किसान वहां हथियार लेकर पहुंच गए। जहां खुर्मपुर के अन्य लोग भी पहुंच गए तो उनको देखकर यूपी के किसान धमकी देकर वापस चले गए। इसकी सूचना कुंडली थाना पुलिस व कंट्रोल रूम में फोन करके दी गई। किसानों का आरोप है कि वह मंगलवार को दोबारा से खेतों में गए तो वहां यूपी के नंगला बहलोलपुर के किसान दोबारा से पहुंच गए और उनपर फायर कर दिया। वह किसी तरह वहां से बचकर भागे और इस मामले में यूपी के किसानों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। खुर्मपुर के किसानों ने कुंडली थाने के साथ ही एसपी कार्यालय में कार्रवाई के लिए शिकायत दी है। एसएचओ कुंडली रविंद्र कुमार का कहना है कि अभी किसानों की शिकायत नहीं मिली है और शिकायत मिलने पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।