राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पारित भूमि अधिग्रहण विधेयक किसान विरोधी है। यह विधेयक सरकार को किसानों की सहमति के बिना उनकी जमीन अधिग्रहण करने की अनुमति देगा। इससे किसानों की जमीनें छीन ली जाएंगी। इसका कांग्रेस पूरी तरह से विरोध करेगी।
दीपेंद्र हुड्डा शनिवार को नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन सतप्रकाश शर्मा के बड़े भाई वेद शर्मा के निधन पर शोक जताने पहुंचे थे। पेपर लीक मामले में दीपेंद्र ने कहा कि यह बहुत बड़ा घोटाला है। सरकार में शामिल लोग अपने चहेतों को नौकरी लगवाने के चक्कर में बेरोजगार युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद भी नहीं मिल रही है।
उनके साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, विधायक जगबीर मलिक, इंदूराज नरवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र दहिया भी मौजूद थे। इस दौरान एनडी भारद्वाज, गुरेंद्र धनखड़, जोगेंद्र शर्मा, सतबीर शर्मा, अशोक त्यागी, सतेंद्र पंघाल, शीलू, विक्की, गुल्लू रापरिया, रामेश्वर दास, राकेश फौगाट, उमेद गोस्वामी मौजूद रहे।