फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lakhpati wanted to become by selling innocent, accused arrested

मासूम को बेचकर बनना चाहते थे लखपती, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 Jul 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Lakhpati wanted to become by selling innocent, accused arrested
गोहाना से बच्ची का अपहरण करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। संवाद - फोटो : Sonipat
सामान्य अस्पताल गोहाना से वीरवार देर शाम सवा साल की बच्ची का अपहरण कर भागी महिला और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार करके बच्ची को बरामद कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि उन्होंने बेचने के लिए बच्ची का अपहरण किया था। पुलिस आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। दोनों आरोपी सहमति संबंध में रहते हैं।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में एएसपी निकिता खट्टर ने बताया कि मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के रहने वाला बिजेंद्र अपने परिवार के साथ गोहाना में पानीपत चुंगी के पास रहता है। बिजेंद्र ने पुलिस को बताया कि प्रसव पीड़ा होने के कारण उसने अपनी पत्नी रेशमा को सामान्य अस्पताल गोहाना में दाखिल करवाया था। वहां पर बुधवार को पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। वीरवार को रेशमा की मामी सीमा अस्पताल में उसकी देखभाल के लिए आई थी। वह उसकी सवा साल की बेटी टीना को साथ लेकर आई थी। शाम करीब साढ़े छह बजे टीना का प्रसूति विभाग के बाहर से अज्ञात महिला ने व्यक्ति के साथ मिलकर अपहरण कर लिया था। पुलिस ने बिजेंद्र के बयान पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

शहर थाना गोहाना और सीआईए गोहाना टीम ने अस्पताल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो बच्ची को लेकर जाते हुए महिला और पुरुष दिखाई दिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 घंटे में शुक्रवार दोपहर को आरोपी मूलरूप से रोहतक के गांव चुलाना निवासी श्याम सुंदर उर्फ सुरेंद्र और रोहतक के ही कबूलपुर निवासी ममता उर्फ सुमन को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों सहमति संबंध में गोहाना की कबीर बस्ती में रहते हैं। एसआई जगदीश की टीम ने श्याम सुंदर को ठसका रोड स्थित रेलवे फाटक के निकट से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे उसके घर लेकर गई तो वहां से ममता को भी गिरफ्तार कर बच्ची को बरामद कर लिया गया। मेडिकल परीक्षण के बाद टीना को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को छोड़कर बाबा का भेष धारण किया तो संपर्क में आई ममता, रहने लगे साथ
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ममता और श्याम सुंदर पहले से शादीशुदा थे। श्याम सुंदर ने अपनी पत्नी को छोड़कर बाबा का भेष धारण कर लिया था। इसके बाद ममता उसके संपर्क में आई और दोनों सहमति संबंध में रहने लगे। घर का खर्च चलाने के लिए श्याम सुंदर ट्रक चालक बन गया, मगर काम नहीं चला। इस पर दोनों ने बच्चे का अपहरण कर उसे बेचकर रुपये कमाना चाहते थे।
अस्पताल में भीड़भाड़ के चलते वहां से किया अपहरण
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी बच्ची का अपहरण करने के बाद उसे बेचने का षड्यंत्र रचा था। षड्यंत्र को मूर्तरूप देने के लिए उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थान को चुना ताकि बच्चे को उठाकर निकलना आसान हो। ऐसे में वे सामान्य अस्पताल पहुंचे और बुजुर्ग के पास खेल रही बच्ची को खाने का सामान दिलाने के बहाने उठाकर बाहर आ गए। वहां से वे बच्ची को लेकर भाग गए।

सामान्य अस्पताल से बच्ची का अपहरण करने के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची को बरामद कर लिया गया है। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। बच्ची को बेचने के लिए उन्होंने किसी से संपर्क किया था या नहीं इसका पता लगाया जाएगा। -निकिता खट्टर, एएसपी गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed