फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lahari Singh Park will be beautified with an investment of Rs 2.49 crore.

Sonipat News: लहरी सिंह पार्क का 2.49 करोड़ से होगा सुंदरीकरण

Mon, 19 Jan 2026 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 19 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Lahari Singh Park will be beautified with an investment of Rs 2.49 crore.
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में नपा रोड ​स्थित लहरी सिंह पार्क। संवाद
गन्नौर। नगर पालिका ने लहरी सिंह पार्क के सुंदरीकरण की योजना पर काम शुरू कर दिया है। पार्क को आधुनिक स्वरूप देने के लिए मॉडर्न डिजाइन तैयार किया गया है। इस पर 2.49 करोड़ रुपये खर्च करने का एस्टीमेट बनाया गया है। टेंडर के लिए डीएनआईटी से मंजूरी मिल चुकी है। अब तकनीकी स्तर पर मंजूरी मिलते ही टेंडर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका की इस योजना का उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर पर्यावरण, मनोरंजन और खेल की सुविधाएं उपलब्ध कराना है। नए डिजाइन के अनुसार पार्क के चारों ओर चौड़े फुटपाथ बनाए जाएंगे। साथ ही आकर्षक हरे-भरे लान विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन

पार्क में आने वाले लोगों के लिए आरामदायक बैठने की समुचित व्यवस्था की जाएगी। बच्चों के मनोरंजन के लिए एक अलग किड्स जोन विकसित किया जाएगा जिसमें आधुनिक झूले और खेल उपकरण लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट अभ्यास भी कर सकेंगे युवा
युवाओं को ध्यान में रखकर पार्क में क्रिकेट अभ्यास के लिए नेट एरिया तैयार किया जाएगा ताकि खेल और मनोरंजन दोनों का संतुलन बना रहे। योजना के तहत पार्क में आने वाले लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा भी विकसित की जाएगी। इसके अलावा पार्क में दो मुख्य प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्क में आकर्षक लाइटिंग सिस्टम, सार्वजनिक शौचालय और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का भी प्रस्ताव है।



वर्जन
लहरी सिंह पार्क के नवीनीकरण का एस्टीमेट तैयार किया गया है। तकनीकी स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सुंदरीकरण के बाद यह पार्क न केवल लोगों के सैर-सपाटे और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बनेगा बल्कि गन्नौर की सुंदरता और पहचान को भी नई ऊंचाई देगा। -अरुण त्यागी, अध्यक्ष, नगर पालिका, गन्नौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed