{"_id":"680159fb97d5ebc5cc0e7f1b","slug":"labourer-killed-by-being-crushed-by-car-thrice-tractor-looted-from-farmer-bike-rider-hit-sonipat-news-c-197-1-snp1001-135356-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कार से तीन बार कुचलकर मजदूर को मार डाला, किसान से ट्रैक्टर लूटा, बाइक सवार को टक्कर मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कार से तीन बार कुचलकर मजदूर को मार डाला, किसान से ट्रैक्टर लूटा, बाइक सवार को टक्कर मारी
Fri, 18 Apr 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना में गांव कोहला के पास लूटे गए ट्रैक्टर की टक्कर से क्षतिग्रस्त शराब ठेके का श
गोहाना। कार सवार युवकों ने देर रात जमकर आतंक मचाया। सफेद रंग की स्विफ्ट कार सवार युवकों ने गांव घड़वाल में मजदूर को कार से कुचल कर मार डाला। वह बाइक पर सवार होकर गांव के अड्डे पर बीड़ी-माचिस खरीदने गया हुआ था। युवकों ने मजदूर को तीन बार कार से कुचला है। मजदूर को कुचलने के बाद युवकों ने घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर किसान का ट्रैक्टर लूट लिया और रास्ते में बाइक सवार को टक्कर मार दी। आगे जाकर ट्रैक्टर शराब ठेके के शटर से टकरा गया। युवक ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। बरोदा थाना पुलिस ने हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बरोदा थाना पुलिस को गांव घड़वाल निवासी सुरेश ने बताया कि वह और उनके भाई नरेश (32) बुधवार रात को मजदूरी करने के बाद घर लौटे और रात करीब 11 बजे खाना खाया। उसके बाद नरेश बीड़ी-माचिस खरीदने के लिए बाइक लेकर गांव में ही अड्डे की तरफ चला गया। भाई के नहीं आने पर वह भी पांच मिनट बाद रोड की तरफ चला गया। उन्हें करीब 100 मीटर दूरी पर उनका भाई बाइक सहित खड़ा हुआ दिखाई दिया। तभी गांव की तरफ से आई तेजगति सफेद रंग की स्विफ्ट कार ने उनके भाई को सीधी टक्कर मार दी। उनका भाई जमीन पर गिर गया। उसके बाद कार सवार युवकों ने उनके भाई के ऊपर कार चढ़ा दी। वह चिल्लाता हुआ भाई की तरफ दौड़ा तो कार चालक ने फिर से कार को पीछे कर उनके भाई के सिर के ऊपर से कार गुजार दी। युवकों ने तीसरी बार कार को उनके भाई के ऊपर से गुजारते हुए भाग गए। कार में कितने लोग सवार थे यह उन्हें नहीं पता लग पाया। वह परिजनों की मदद से भाई नरेश को गांव खानपुर कलां स्थित मेडिकल कॉलेज के अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सुरेश की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
किसान से लूटा ट्रैक्टर, बाइक सवार को टक्कर मारी
कार सवार युवकों ने घड़वाल में वारदात को अंजाम देने के बाद गांव कोहला की तरफ भाग गए। गांव घड़वाल के साहिल ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं लेकर गोहाना अनाज मंडी जा रहा था। जब वह गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव कोहला में बनवासा मोड़ पर पहुंचा तो पीछे से स्विफ्ट कार सवारों ने आकर उनका रास्ता रोक लिया। कार से दो युवक हथियार लेकर उतरे तो वह डर गया और चलते ट्रैक्टर को छोड़कर कोहला की तरफ भाग गया। युवक उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गए। कुछ दूर गेहूं से भरी ट्रॉली छोड़कर ट्रैक्टर को लेकर चले गए। भागते हुए गांव कोहला में सरकारी स्कूल के पास ट्रैक्टर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गांव कोहला निवासी जोगेंद्र घायल हो गए। वहां से 200 मीटर आगे नुरनखेड़ा रोड पर ट्रैक्टर से शराब ठेके में टक्कर मारी, जिससे उसका शटर क्षतिग्रस्त हो गया। शटर में ट्रैक्टर के फंसने पर वह उसे वहीं पर छोड़कर भाग गए। साहिल ने पुलिस को अवगत कराया। सीआईए गोहाना की टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
विज्ञापन
वर्जन
शुरुआती जांच में सामने आया है कि गांव घड़वाल व कोहला में हुई दोनों घटनाओं को कार सवार युवकों ने अंजाम दिया है। दोनों घटनाओं में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर युवकों की तलाश की जा रही है। मामले में तीन टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। -इंस्पेक्टर महिपाल, थाना प्रभारी, बरोदा।