फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Labourer attacked with a hammer after asking for the return of a thousand-rupee loan.

Sonipat News: उधार के एक हजार रुपये मांगने पर मजदूर पर हथौड़े से हमला

Wed, 30 Sep 2026 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Labourer attacked with a hammer after asking for the return of a thousand-rupee loan.
गोहाना गांव निजामपुर में उधार दिए एक हजार रुपये वापस मांगने गए मजदूर पर हथौड़े से हमला करने का मामला सामने आया है। सिर में चोट लगने पर घायल शेर सिंह को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। शेर सिंह की शिकायत पर बरोदा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शेर सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव के प्रवीन ने 21 सितंबर को उनसे एक हजार रुपये उधार लिए थे। सोमवार को वह रुपये वापस लेने के लिए प्रवीन के घर गए थे। आरोप है कि वहां प्रवीन ने उनके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद जब शेर सिंह वापस लौटने लगे तो रास्ते में प्रवीन ने उनके सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रमेश ने बताया कि घायल के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed