फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Laborer dies after being buried under wall of dilapidated house

Sonipat News: जर्जर मकान की दीवार के नीचे दबने से मजदूर की मौत

Thu, 22 May 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 22 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after being buried under wall of dilapidated house
सोनीपत में मजदूर की मौत के बाद एकत्रित परिजन व अन्य। संवाद
सोनीपत। मॉडल टाउन में जर्जर मकान की दीवार तोड़ते समय उसके नीचे दबकर मजदूर की मौत हो गई। मजदूर के भतीजे ने ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के जिला अररिया के ओरही वेस्ट वार्ड-9 टिहला टोला निवासी जेपी राज ने बताया कि वह हाल ही में मामचंद कॉलोनी, सोनीपत में किराये के कमरे में रहते हैं। उनके सबसे छोटे चाचा घोल्टु मंडल (33) सोनीपत में रहकर मजदूरी करते थे। वह ईश्वर व सतीश ठेकेदार के पास मकान तोड़ने के लिए मॉडल टाउन गए थे। वहां पर सुरक्षा का कोई प्रबंध नहीं था। मकान की दीवार पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी। मकान का छज्जा और लटकन ज्यादा जर्जर हालत में थे। काम करते समय छज्जा व दीवार उनके चाचा घोल्टु मंडल पर गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जेपी राज ने बताया कि उनके चाचा ने इस बारे में ठेकेदार को पहले ही बताया था। उसके बाद भी ठेकेदार ने लापरवाही करते हुए कहा कि तोड़ो कुछ नहीं होगा। ठेकेदार ने लापरवाही की व सुरक्षा का कोई प्रबंध नहीं किया, जिससे उनके चाचा की जान चली गई। पुलिस ने जेपी राज के बयान पर ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सोनीपत में मजदूर की मौत के बाद एकत्रित परिजन व अन्य। संवाद

सोनीपत में मजदूर की मौत के बाद एकत्रित परिजन व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed