फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kurukshetra-Delhi passenger train, Bathinda and Super Express will remain canceled

रेलवे: आज कुरुक्षेत्र-दिल्ली सवारी गाड़ी, बठिंडा व सुपर एक्सप्रेस रहेगी रद्द

Wed, 27 Apr 2022 01:45 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Apr 2022 01:45 AM IST
सार

नरेला और होलंबी कलां स्टेशनों के बीच अंडरब्रिज निर्माण के लिए चार घंटे सुविधा बाधित रहेगी।

विज्ञापन
Kurukshetra-Delhi passenger train, Bathinda and Super Express will remain canceled
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर रेलवे की ओर से दिल्ली-अंबाला रेललाइन पर नरेला व होलंबी कलां के बीच तीन अंडरब्रिज बनाए जा रहे हैं। निर्माण कार्य के चलते बुधवार को चार घंटे तक रेल यातायात सुविधा बाधित रहेगा। इस बीच सोनीपत रेलवे जंक्शन पर रुकने वाली कुरुक्षेत्र-दिल्ली सवारी गाड़ी, बठिंडा इंटरसिटी एक्सप्रेस व सुपर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। ऐसे में सोनीपत रेलवे जंक्शन से दिल्ली व कुरुक्षेत्र की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी।  

विज्ञापन


बुधवार को कुरुक्षेत्र-दिल्ली के बीच चलने वाली पैसेंजर गाड़ी (04449/52) के अलावा नई-दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस (12459/60) रद्द रहेगी। बठिंडा इंटरसिटी एक्सप्रेस (14507/08) को अंबाला तक ही चलाया जाएगा। यह ट्रेन बुधवार को सोनीपत रेलवे जंक्शन पर नहीं आएगी।
विज्ञापन


इससे इन ट्रेनों से दिल्ली व पंजाब की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा दिल्ली की ओर जाने वाली पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस (22430) को सोनीपत व नरेला के बीच 20 मिनट के लिए रोका जाएगा। वहीं अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस (15708) को को सोनीपत व नरेला के बीच 10 मिनट रोककर चलाया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नए समय पर चलेगी यह ट्रेनें
अमृतसर-बांद्रा टर्मिनल जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस को बुधवार सुबह 8.35 बजे अमृतसर से चलाया जाएगा। वहीं नई दिल्ली-ऊना हिमाचल जनशताब्दी को दोपहर बाद 3.45 बजे नई दिल्ली से रवाना किया जाएगा। 

 

बुधवार को रेलवे की ओर से नरेला व होलंबी कलां स्टेशन के बीच मरम्मत कार्य किया जाना है। इसको लेकर तीन ट्रेनें रद्द करने का फैसला लिया गया है। कई ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा। -दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed