{"_id":"66d4fd81ccab343d88059584","slug":"kunjal-defeated-sonipat-team-in-kabaddi-competition-sonipat-news-c-17-rtk1042-495583-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कबड्डी स्पर्धा में कुंजल ने सोनीपत टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कबड्डी स्पर्धा में कुंजल ने सोनीपत टीम को हराया
Mon, 02 Sep 2024 05:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 02 Sep 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
रादौर। कुंजल गांव में राज्यस्तरीय 19 आयु वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। इसमेें विभिन्न जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में कुंजल और सोनीपत की टीमें आमने-सामने हुईं। इसमें कुंजल की टीम ने सोनीपत को 15-11 से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में जगह पक्की की।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी विक्रम सैनी ने किया। सैनी ने कहा कि खिलाड़ियों को किसी भी खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इस तरह की प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों में एकता की भावना आती है। खिलाड़ियों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए इस तरह का मंच जरूरी है। युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालने के लिए अधिक से अधिक संख्या में इन प्रतियोगिताओं का आयोजन होना चाहिए।