फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   kundli municipality

Sonipat News: कुंडली नगरपालिका की बैठक में खेल स्टेडियम निर्माण व तालाबों के सुंदरीकरण समेत छह प्रस्ताव पास

Sun, 12 Mar 2023 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 12 Mar 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
kundli municipality
नगरपालिका की आम बैठक में विधायक मोहनलाल बड़ौली, नपा पार्षद व अन्य अधिकारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंडली। नगरपालिका क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों का खाका खींचा गया। नपा पार्षदों की आम बैठक में खेल स्टेडियम निर्माण, तालाबों के सुंदरीकरण, ड्रेन की सफाई समेत छह प्रस्ताव पास किए गए। साथ ही रात्रि प्रकाश व्यवस्था के लिए नगर पालिका क्षेत्र में 10.50 लाख रुपये से 1500 स्ट्रीट लाइट जल्द लगाने की बात कही। इस कार्य के लिए नगरपालिका की तरफ से टेंडर आवंटित किया जा चुका है।
नगरपालिका क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विधायक मोहनलाल बड़ौली की अध्यक्षता में शनिवार को आम बैठक हुई। जिसमें विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कुंडली नगरपालिका क्षेत्र में लोगों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर आने वाली समस्याओं का तुरंत निपटान किया जाए। क्षेत्र में पेयजल, दूषित पानी की निकासी, बिजली व अन्य सुविधाओं को लेकर लोगों को कोई भी दिक्कत नहीं आनी चाहिए। बैठक के दौरान दो तालाबों के सुंदरीकरण कराने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके बाद नरेला रोड पर चार एकड़ में खेल स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव पास किया गया। यह स्टेडियम करीब 8 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इसके बनने से क्षेत्र के युवाओं को खेल प्रतिभा तराशने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान नरेला-प्याऊमनियारी रोड पर लगे बिजली के खंभों को हटवाने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा नगरपालिका क्षेत्र में ड्रेन की सफाई व ड्रेन की पटरी पक्की कराने का प्रस्ताव पास किया गया है। इस कार्य पर एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई सेंटर खोलने का प्रस्ताव पास किया गया। साथ ही दादा भैया द्वार का निर्माण व श्मशान घाट की ओर जाने वाले रास्ते को पक्का करने का प्रस्ताव पास गया। इस दौरान नपा चेयरपर्सन शिमला देवी, पार्षद अशोक भारद्वाज, सचिव पवित्र गुलिया समेत अन्य पार्षद व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed