फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Knowledge is the biggest power for nation building: Bandaru Dattatreya

राष्ट्र निर्माण के लिए ज्ञान सबसे बड़ी शक्ति: बंडारू दत्तात्रेय

Mon, 18 Nov 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 18 Nov 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Knowledge is the biggest power for nation building: Bandaru Dattatreya
फोटो संख्या:68- हकेंवि में दीक्षांत समारोह में छात्रा नमिता अग्रवाल  को सम्मानित करते राज्यपाल
महेंद्रगढ़। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने युवा शक्ति से आह्वान किया कि आज के समय में राष्ट्र निर्माण के लिए पैसा नहीं, बल्कि ज्ञान ही सबसे बड़ी शक्ति है। युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि देने वाले बनें। नवाचार का महत्व बताते हुए राज्यपाल ने तकनीक, नवाचार और शोध से उत्कृष्टता प्राप्त करने का मार्ग दिखाया।
विज्ञापन




राज्यपाल दत्तात्रेय हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित 10वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने विवि के 46 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, 65 को पीएचडी, 8 को एमफिल और 1265 को स्नातक व स्नातकोत्तर की उपाधि दी। राज्यपाल ने कहा यह दिन शिक्षण संस्थान व उसके शिक्षकों के लिए भी आनंद का उत्सव होता है। ऐसे कार्यक्रम भारत की मेधा को सम्मानित करते हुए उनके राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। हकेंवि शोध व नवाचार के माध्यम से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हकेंवि को फिक्की की तरफ से इमरजिंग यूनिवर्सिटी ऑफ द ईयर का सम्मान दिए जाने पर कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार व उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed