फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Knife attack on young man doing love marriage

Sonipat News: प्रेम विवाह करने वाले युवक पर चाकू से हमला

Sun, 27 Apr 2025 06:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 27 Apr 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
Knife attack on young man doing love marriage
गोहाना । प्रेम विवाह करने वाले गांव कथूरा के युवक ने साले के दोस्त पर मारपीट करने के बाद चाकू से हमला करने का आरोप लगाय है। युवक का आरोप है कि प्रेम विवाह करने की वजह से उसकी ससुराल के लोग नाराज हैं। घायल को नागरिक अस्पताल से भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल रेफर किया गया है। बरोदा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


गांव कथूरा निवासी रोहन ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है। शुक्रवार रात करीब सवा 11 बजे वह घर में सो रहा था। उस दौरान अचानक एक युवक दरवाजा खोलकर उनके घर में आ घुसा। युवक ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। उस दौरान एक युवक बाहर खड़ा था। वह उनका साला था। रोहन ने बताया कि उन्होंने प्रेम विवाह किया है। इससे उनका साला खुश नहीं है। उनका साला अपने साथी के साथ उनके घर आया। साले के साथ आए युवक ने उनको थप्पड़ मारा और संवेदनशील अंग पर लात मारी। उसके बाद चाकू से वार किया। उसने भी बचाव के लिए उस पर हाथ उठाया और चाकू पकड़ लिया। चाकू से उनका हाथ कट गया। आरोपी मारने की धमकी देकर भाग गया। मामले की सूचना के बाद पुलिस पहुंची और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed