फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kisan Yatra will start from 7th May, Maha rally will be held in Kaithal on 19th

Sonipat News: 7 मई से शुरू होगी किसान यात्रा, 19 को कैथल में होगी महारैली

Mon, 29 Apr 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 29 Apr 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Kisan Yatra will start from 7th May, Maha rally will be held in Kaithal on 19th
सोनीपत के गांव गोरड़ में बैठक करते भारतीय किसान नौजवान यूनियन के पदाधिकारी। स्रोत: यूनियन
खरखौदा। भारतीय किसान नौजवान यूनियन की तरफ से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदेशभर में किसान यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। यूनियन की तरफ से गोरड़ व शामड़ी गांव में बैठक की गई। इसमें 7 मई से शुरू होने वाली किसान यात्रा को लेकर रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन


भारतीय किसान नौजवान यूनियन के अध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि खरखौदा ब्लाॅक की बैठक समुंद्र तोमर व गोहाना ब्लाक की वीरेंद्र खोखर की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि बैठकों में 13 फरवरी से शंभू व खनौरी बॉर्डरों पर चल रहे किसान आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा हुई है। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि 7 मई से प्रदेश के हर क्षेत्र में किसान यात्रा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि 13 फरवरी से शुरू हुए आंदोलन में सरकार ने किसानों पर जो जुल्म किए और वर्ष 2014 से पहले किए गए कई वादों को सरकार 10 साल में भी पूरे नहीं कर पाई। इस प्रदेश के जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। यात्रा के समापन पर कैथल में 19 मई को किसान महारैली की जाएगी और आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर शंभू, खनौरी, डबवाली व रतनपुरा बाॅर्डर पर बड़ी संख्या में किसान एकत्रित होंगे। इस दौरान जिला प्रधान वीरेंद्र, बेदी, प्रवीन दहिया, संजू ढुराणा, राजबीर माजरा, नवीन मलिक, राज सिंह मोई हुड्डा, कवित बधवार, हंसबीर, रोहतास, देशपाल दहिया, वतन दहिया, राज सिंह, हंसवीर, इंद्रजीत, कैप्टन बिजेंद्र सिंह, दशरथ मलिक, राजू, अशोक पहलवान, भोला, विकास दहिया, प्रवेश दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed