{"_id":"68d2e61bbb75464ba20d8406","slug":"kiran-chaudhary-will-launch-deen-dayal-lado-laxmi-yojana-at-the-district-level-sonipat-news-c-197-1-snp1003-142722-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जिलास्तर पर दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ करेंगी किरण चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जिलास्तर पर दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ करेंगी किरण चौधरी
Tue, 23 Sep 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के संचालन के संबंध में मंगलवार को कैंप कार्यालय में उपायुक्त सुशील सारवान ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को जिलास्तर पर दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ जिला नागरिक अस्पताल में मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी करेंगी।
वहीं, डीआरडीए हॉल में विधायक निखिल मदान, उपमंडल अस्पताल गोहाना में राई विधायक कृष्णा गहलावत, उपमंडल अस्पताल खरखौदा में विधायक पवन खरखौदा, उपमंडल अस्पताल गन्नौर में विधायक देवेंद्र कादियान, सीएचसी पुरखास में देवेंद्र कौशिक इसकी शुरुआत करेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना के व्यापक रूप से लागू किया जाएगा। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके क्रियान्वयन के लिए एसडीएम, बीडीपीओ, पटवारी, ग्राम सचिव, सरपंच, नंबरदार, चौकीदार, आशा कार्यकर्ता की अहम भूमिका रहेगी।
विज्ञापन
सरपंचों की शत प्रतिशत फीसदी उपस्थिति अनिवार्य है। संबंधित पात्र महिलाएं जिला, ब्लॉक स्तर पर निर्धारित स्थलों पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकती हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवीन कुमारी को निर्देश दिए कि आंंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से भी इस योजना का लाभ लेें।
उपायुक्त ने बताया कि योजना के तहत पात्र महिलाओं का पंजीकरण निशुल्क किया जाएगा। यह सुविधा सभी को मुफ्त उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना के पंजीकरण के लिए रिहायशी प्रमाण पत्र महत्वपूर्ण रहेगा।