फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kilohad IIIT: Tender process started for boundary wall keeping security in mind

किलोहड़द आईआईआईटी : सुरक्षा के मध्यनजर चहारदीवारी के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू

Wed, 19 Feb 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 19 Feb 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Kilohad IIIT: Tender process started for boundary wall keeping security in mind
फोटो 02- सोनीपत के गांव किलोहड़द स्थित निर्माणाधीन आईआईआईटी। संवाद
सोनीपत। गांव किलोहड़द में करीब 1.27 अरब से निर्माणाधीन भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) के पहले चरण का 50 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। किलोहड़द में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की ओर से करीब 50 एकड़ जमीन पर आईआईआईटी का निर्माण करवाया जा रहा है। सीपीडब्ल्यूडी ने अब सुरक्षा के मध्यनजर आईआईआईटी की चहारदीवारी के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। चहारदीवारी के निर्माण पर 3.72 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

किलोहड़द में वर्ष 2013 से आईआईआईटी बननी प्रस्तावित है। 20 जून 2013 को किलोहड़द में 50 एकड़ पंचायती जमीन 33 वर्ष के लिए लीज पर दी गई थी। पंचायत एवं विकास विभाग के महानिदेशक ने 19 सितंबर 2013 को इस पर मंजूरी दी थी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 2 जनवरी 2017 को पत्र जारी कर आईआईआईटी बनाने के निर्देश दिए थे। वर्ष 2019 में कार्य में तेजी आई, लेकिन 2020 में कोरोना महामारी के चलते काम रुक गया था। इसके बाद प्रथम चरण का काम जनवरी 2025 तक पूरा किया जाना था। अब इस अवधि को पांच माह आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

किलोहड़द में आईआईआईटी भवन निर्माण के पहले चरण में करीब 85 करोड़ 95 लाख रुपये खर्च किए जाने है। विभाग ने जून 2025 तक पहले चरण का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद दूसरे चरण के कार्य की शुरुआत की जाएगी। इस बीच विभाग ने आईआईआईटी की चहारदीवारी करवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए 15 दिन के अंदर टेंडर प्रक्रिया पूरी की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होंगी व्यवस्थाएं, रोजगार के खुलेंगे द्वार
तकनीकी शिक्षा के लिए सोनीपत सहित आसपास क्षेत्र के युवाओं को दूर नहीं जाना पड़ेगा। आईआईआईटी में प्रथम चरण के तहत प्रशासनिक व शिक्षण भवन, निदेशक आवास व दो हॉस्टल (लड़के-लड़कियों) भवन का निर्माण करवाया जा रहा है। गार्ड रूम और बिजली व्यवस्था के लिए सब स्टेशन का भवन भी बनाया जाएगा। स्टाफ कर्मियों के लिए क्वार्टरों का निर्माण भी करवाया जाएगा। फिर दूसरे चरण में दो अन्य हॉस्टलों का निर्माण, ऑडिटोरियम व स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा। आईआईआईटी का निर्माण होने से क्षेत्र के विकास सहित रोजगार के द्वार भी खुलेंगे।

--
गांव किलोहड़द में आईआईआईटी के निर्माणाधीन भवन की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रकिया शुरू कर दी है। सीपीडब्ल्यूडी ने जून 2025 तक प्रथम चरण का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। फिर दूसरे चरण का काम शुरू किया जाएगा।
- नायब चंद, कार्यकारी अभियंता, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed