{"_id":"68e6c9afa2de388db2041ca2","slug":"kiln-operator-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-a-goods-train-accused-of-dealing-with-3-people-for-rs-75-lakh-sonipat-news-c-197-1-snp1008-143527-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भट्ठा संचालक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान, 3 लोगों से 75 लाख के लेन-देन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भट्ठा संचालक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान, 3 लोगों से 75 लाख के लेन-देन का आरोप
Thu, 09 Oct 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
फोटो 32- सोनीपत के एटलस रोड के पास रेल लाइन पर भट्टा संचालक की आत्महत्या के बाद कार्यवाही करती
सोनीपत। एटलस रोड के पास बुधवार दोपहर को भट्ठा संचालक ने पानीपत से दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना मिलने पर जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।
भट्ठा संचालक सेक्टर-12 निवासी रोहतास के पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें 3 लोगों से 75 लाख रुपये का लेन-देन बताया गया है। पानीपत-दिल्ली डाउन लाइन पर दोपहर करीब 1:21 बजे रोहतास (50) ने एटलस रोड के पास मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। रेल लाइन के पास ही रोहताश की बुलेट बाइक व सुसाइड नोट भी मिला है।
सुसाइड नोट में रुपयों के लेन-देन का जिक्र किया गया है। भट्ठा संचालक रुपये नहीं मिलने से परेशान थे। इसी के चलते वह दोपहर को अपनी बुलेट बाइक से राठधना रोड पहुंचे और मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की सूचना उनके परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन
जीआरपी थाना प्रभारी विजयपाल ने बताया कि सुसाइड नोट में रोहताश का आरोप है कि राजबीर, सुरेंद्र व सित्येंद्र उनके काफी समय से 75 लाख रुपये नहीं दे रहे हैं। पुलिस ने मृतक के भतीजे रोहित के बयान पर बीएनएस की धारा 108 के तहत आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी है, मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी।
बड़ा बेटा उच्च न्यायालय में वकील, छोटा यूके से कर रहा एमबीए
थाना प्रभारी विजयपाल ने बताया कि रोहतास के परिवार में उनकी पत्नी व दो बेटे हैं। पत्नी गृहिणी हैं तो बड़ा बेटा शोभित पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में अधिवक्ता है। इनके अलावा छोटा बेटा अभिषेक यूके में एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। परिजन चंडीगढ़ होने के चलते देर शाम तक मौके पर नहीं पहुंच पाए। परिजनों के आने के बाद पुलिस वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाएगी।