{"_id":"6af8c5bf1d583f29100af8b4","slug":"permanent-chhath-ghats-to-be-built-near-kakroi-and-rohat-sonipat-news-c-197-1-snp1003-163913-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ककरोई और रोहट के पास बनेंगे स्थायी छठ घाट, मेयर ने एसएमडीए को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ककरोई और रोहट के पास बनेंगे स्थायी छठ घाट, मेयर ने एसएमडीए को लिखा पत्र
विज्ञापन
- पश्चिमी यमुना नहर पर पक्के घाट बनाने की उठाई मांग, हर साल हजारों पूर्वांचल के परिवार मनाते हैं छठ महापर्व
- सुरक्षित सीढ़ियां, रोशनी, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम और सफाई की सुविधाएं उपलब्ध करवाने का सुझाव
फोटो 10: सोनीपत के पश्चिमी यमुना नहर पर सफाई करते मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। छठ महापर्व को लेकर मेयर राजीव जैन ने पश्चिमी यमुना नहर पर ककरोई और रोहट के पास दो स्थायी छठ घाटों के निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखकर स्थायी घाट विकसित करवाने का आग्रह किया है।
मेयर ने पत्र में कहा कि छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पश्चिमी यमुना नहर पर ककरोई और रोहट के पास पहुंचकर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। यहां पक्के घाट, सुरक्षित सीढ़ियां, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, स्वच्छता और सुरक्षा के उचित प्रबंध किए जाने चाहिए। मेयर राजीव जैन ने बताया कि इस बार छठ पूजा को देखते हुए नगर निगम की ओर से विभिन्न स्थानों पर बने स्थायी और अस्थायी घाटों की सफाई करवाई गई है। उन्होंने स्वयं घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को पर्याप्त रोशनी, स्वच्छता तथा अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।