फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Killed grandparents and grandchildren killed

हादसे में दादा-दादी और पोते की मौत

Sat, 12 Jul 2014 01:17 AM IST
Amar Ujala Bureau Sonipat
Amar Ujala Bureau Sonipat Updated Sat, 12 Jul 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक-पानीपत नेशनल हाइवे-709 पर शुक्रवार दोपहर रोहतक की ओर से आ रही एक कार गांव रूखी के समीप स्थित बल्हारा होटल के सामने खड़े एक ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में कार में सवार एक महिला और डेढ़ साल के बच्चे की मौके पर मौत हो गई। कार को चला रहे व्यक्ति को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई ले जाया गया, जहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। सड़क हादसे की सूचना पाकर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोहाना के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
मूल से गांव आहुलाना निवासी और हाल में रोहतक के प्रेम नगर में रह रहे देवेंद्र (55) पुत्र लखी राम, अपनी पत्नी उर्मिला (48) और डेढ़ वर्षीय पोते लवी (1) के साथ गांव आहुलाना में अपने बड़े भाई रणधीर के घर हुए पोता होने की खुशी मनाने के लिए अपनी होंडा कार में सवार होकर रोहतक से गोहाना की ओर आ रहे थे। जब गाड़ी गांव रूखी के समीप स्थित बल्हारा होटल के सामने पहुंची तो सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उर्मिला और लवी की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने देवेंद्र की सांस चलते देख उसे एंबुलेंस से रोहतक के पीजीआई भेज दिया। लेकिन पीजीआई में पहुंचने से पहले ही देवेंद्र ने भी दम तोड़ दिया। मामले की सूचना राहगीरों द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर गोहाना के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। देवेंद के शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में ही हुआ। शुक्रवार शाम तक पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में लिया है और जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


जीआरपी से रिटायर्ड थे मृतक देवेंद्र
गांव आहुलाना निवासी मृतक देवेंद्र ने जीआरपी पुलिस में एसआई थे और उन्होंने लंबी सेवा के बाद अपनी मर्जी से रिटायरमेंट ली थी। जिसके बाद वह रोहतक के प्रेम नगर में रहने लगे। मृतक देवेंद्र का बेटा शकील और उसकी पत्नी मदनो रोहतक के किसी स्कूल में टीचर हैं और शुक्रवार को वह स्कूल में पढ़ाने के लिए चले गए जिसके बाद उसके पिता देवेंद्र के साथ उसकी मां उर्मिला और उसका बेटा लवी गांव आहुलाना के लिए निकले, शकील ने मां-बाप के साथ अपने बेटे को भी खो दिया। मृतक देवेंद्र के बेटे शकील की शादी को करीब दो साल हुए है और लवी उसका इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed