फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Killed by ten blows in the chest and stomach of the farmer with a sharp weapon

किसान के सीने व पेट में तेजधार हथियार से 10 वार कर की हत्या

Fri, 10 Sep 2021 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Killed by ten blows in the chest and stomach of the farmer with a sharp weapon
किसान रवींद्र। फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। गांव गढ़ी ब्राह्मणान के खेत में खाद डालने गए किसान की तेजधार हथियार से दस वार कर हत्या कर दी गई। किसान सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी में था। जब उसका भाई खेत में उसके पास पहुंचा तो वह लहूलुहान हालत में मिला। मृतक के भाई का आरोप है कि कुछ लोग उसके भाई को सरपंच पद का चुनाव लड़ने से रोक रहे थे। उसने पांच लोगों पर हत्या का शक जताया है। भाई की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव महलाना निवासी रवींद्र (45) ने गांव गढ़ी ब्राह्मणान के पास जमीन ले रखी है। वह बुधवार को अपने भाई सुरेंद्र के साथ खेत में गया था। सुरेंद्र उससे करीब छह एकड़ दूर दूसरे खेत में सिंचाई करने गया था। रवींद्र आगे खेत में जाकर खाद डालने लगा। बाद में सुरेंद्र जब रवींद्र के पास पहुंचा तो वह कच्चे रास्ते पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके भाई के पेट व सीने के पास तेजधार हथियार के करीब आठ-दस निशान थे। वह उसे उठाकर तुरंत अस्पताल ले गया। जहां उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। देर रात पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसका भाई गांव में सरपंच पद का चुनाव लड़ना चाहता था। गांव के कुछ लोग उसके भाई को मना कर रहे थे। उसके भाई की छवि काफी बेहतर थी। जिससे उसके जीतने की काफी उम्मीद थी। उसके भाई ने चुनाव लड़ने से मना कर रहे लोगों से उसे जान का खतरा भी बताया था। उसे शक है कि इसी रंजिश में उसके भाई की हत्या की गई है। जिस पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वीरवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेती के साथ केबल का काम भी करता था रवींद्र
परिजनों ने बताया कि रवींद्र काफी मेहनती था। उसने गढ़ी ब्राह्मणान के पास जमीन लेकर उस पर खेती करनी शुरू की थी। इसके साथ वह गांव बागडू में केबल का काम भी करता था। वह फिलहाल गांव से सरपंच का चुनाव लड़ने की तैयारी में था।
बेरहमी से किए गए वार
परिजनों का आरोप है कि रवींद्र की बेरहमी से हत्या की गई है। उसके शरीर पर तेजधार हथियार के करीब 10 निशान मिले हैं। घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। रवींद्र के तीन बच्चे हैं।
वर्जन
गांव गढ़ी ब्राह्मणान के खेत में काम कर रहे किसान की तेजधार हथियार से वार कर हत्या की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर भाई के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।

- इंस्पेक्टर सवित, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।
गढ़ी ब्राह्मणान के खेतों में किसान की तेजधार हथियार से हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के भाई ने शक के आधार पर पांच लोगों को नामजद कराया है। मामले में पुलिस के हाथ कई अहम साक्ष्य लगे हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है। जल्द ही इस मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।

सामान्य अस्पताल में किसान के शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन। संवाद

सामान्य अस्पताल में किसान के शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed