फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   kidnaped and gangraped the teenager

अपहरण कर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 14 Aug 2021 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
kidnaped and gangraped the teenager
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर से किशोरी का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोरी अनुसूचित जाति की होने के चलते मामले की जांच डीएसपी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को बताया कि बुधवार रात को नाबालिग बेटी घर के अंदर सो रही थी। रात को उसकी आंख खुली तो उसकी बेटी घर पर नहीं थी। उन्होंने तलाश की लेकिन पता नहीं लग सका। तड़के करीब चार बजे उसकी बेटी घर पहुंची। उसने बताया कि रात को उसकी तबियत ठीक नहीं थी। वह रात को 11 बजे बाहर से परिवार के सदस्य की आवाज सुनाई दी। जिस पर उसने दरवाजा खोल दिया। वहां पर गांव का युवक दो अन्य साथियों के साथ खड़ा था। वह उसे जबरन कार में डालकर और उसका अपहरण कर सुनसान स्थान पर नहर के पास ले गए। वहां पर उसके साथ आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। मामले के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। वह उनके चंगुल से निकलकर गांव में पहुंची। जिस पर उसने परिवार को घटना के बारे में अवगत कराया। आरोपियों की उम्र 22 से 24 साल के बीच बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, 4 पॉक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने तीन युवकों पर घर के बाहर से बेटी का अपहरण कर कार में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को तीन टीम बनाई गई है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सतीश गौतम, डीएसपी व जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed