{"_id":"5e65502c8ebc3ec9857fab6f","slug":"kid-felt-current-case-registred-against-junior-engineer-and-lineman-sonipat-news-rtk5461326144","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की रेलिंग से बिजली के तार करंट आने से बच्चा झुलसा, जेई व लाइनमैन पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर की रेलिंग से बिजली के तार करंट आने से बच्चा झुलसा, जेई व लाइनमैन पर मुकदमा
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के आदर्श नगर स्थित घर के पास से गुजर रही बिजली लाइन के ढीले तार रेलिंग से टकराने के चलते ननिहाल में आया बच्चा करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गया। बच्चे को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे दिल्ली रेफर कर दिया। बच्चे के मामा ने बिजली निगम के अधिकारियों व कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आदर्श नगर के रहने वाले हितेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह एक साल से पहली मंजिल पर बने कमरों में किराए पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि 4 मार्च को वह अपनी बहन के घर गए थे, जहां से उसका भांजा संचित व जय भी उसके साथ उनके मकान में आ गए। उसने बताया कि 4 मार्च की शाम को अचानक मौसम बदल गया था। जिससे उनके मकान के पास से गुजर रहे बिजली के तार रेलिंग को छू गए। इसी बीच रेलिंग उसका भांजा संचित खेलते हुए बाल उठाने रेलिंग के पास गया तो उसे करंट लग गया और उसका हाथ बुरी तरह से झुलस गया और बेसुध हो गया। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में लेकर गए। वहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया। वह उसे दिल्ली के गंगाराम व बाद में अपोलो अस्पताल में लेकर गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। हितेश ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में बिजली निगम के जेई व लाइनमैन के खिलाफ भादसं की धारा 338 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पहले भी की गई बिजली निगम को शिकायत
हितेश शर्मा ने बताया कि उसके मकान के पास से गुजर रहे बिजली के तारों की शिकायत उसने बिजली निगम को पहले ही कर दी थी। उसका आरोप है कि तार इतने ढीले है कि जब भी तेज हवा चलती है तो तार रेलिंग से टकराने लगते थे। उसकी शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। जिसके चलते अब हादसा हो गया।
विज्ञापन
करंट लगने से एक बच्चा झुलस गया। उसे दिल्ली के अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। बच्चे के मामा ने बिजली निगम के जेई व लाइनमैन के खिलाफ शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।