फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kharkhoda will shine from small and big industries in IMT, doors of employment will open: Dushyant Chautala

आईएमटी में छोटे-बड़े उद्योगों से चमक उठेगा खरखौदा, रोजगार के खुलेंगे द्वार : दुष्यंत चौटाला

Mon, 16 May 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kharkhoda will shine from small and big industries in IMT, doors of employment will open: Dushyant Chautala
खरखौदा में पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Sonipat
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी), खरखौदा में छोटे-बड़े उद्योगों की स्थापना से युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। पांच साल के अंदर खरखौदा की तस्वीर बदल जाएगी। मारुति व सुजुकी के प्लांट में 14 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। एक वर्ष में प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर करीब 28 हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ है, जिससे युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे। मारुति-सुजुकी ने 900 एकड़ में अपना प्लांट स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। वर्ष 2025 में खरखौदा में मारुति की पहली कार बनेगी।
विज्ञापन

वह रविवार को खरखौदा की नई अनाज मंडी में आयोजित धन्यवाद रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आईएमटी में 100 एकड़ में सुजुकी बाइक बनाएगी और 800 एकड़ में मारुति इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाएगी। निजी क्षेत्र में हरियाणा के युवाओं को आरक्षण देने के लिए बनाए गए कानून के चलते 75 फीसदी रोजगार प्रदेश के युवाओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां मारुति-सुजुकी का मदर प्लांट स्थापित होगा, जिसके सहारे अनेक छोटी औद्योगिक इकाइयां भी स्थापित होंगी। इस प्रकार रोजगार के अवसरों में और बढ़ोतरी होगी। आने वाले पांच वर्षों में खरखौदा को अंतरराष्ट्रीय फलक पर अलग पहचान मिलेगी। गुरुग्राम की तर्ज पर खरखौदा के विकास को गति दी जा रही है।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले किसानों को उनकी फसलों का भुगतान देरी से मिलता था, किंतु अब तुरंत प्रभाव से भुगतान किया जाता है। अब तक करीब 8000 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि फसल खरीद 15 मई तक की जानी थी, किंतु किसानों के हित में अब मंडियां खोली जाएंगी। किसानों की फसल के एक-एक दाने की खरीद एमएसपी पर की जाएगी। प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि पोर्टल बनाकर किसानों को भी उनकी खराब फसल का ब्योरा अपलोड करने का अधिकार दिया जाएगा। सत्यापन पटवारी ही करेंगे, लेकिन किसान अपनी फसलों के खराबे की सूचना अंकित कर सकेंगे। इससे पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा। जनसभा के दौरान लोगों के द्वारा दिए गए मांगपत्रों की चर्चा करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकतर मांगें श्मशान घाट के शेड, रास्ते व पेयजल और गऊघाट व जोहड़ संबंधी हैं। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सभी मांगों का एस्टीमेट तैयार करके भेजें। सभी मांगें पूरी करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने टोल प्लाजा को लेकर कहा कि 20 किलोमीटर की परिधि में आने वाले गांवों के लोगों के लिए मासिक पास की व्यवस्था करवाई जाएगी। इस दौरान पूर्व सांसद व जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जजपा के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़, तेलूराम जोगी, जिला अध्यक्ष पदम सिंह दहिया, पूर्व विधायक रमेश खटक, बबीता दहिया, अंजू बाला खटक, रोहताश दहिया, राज सिंह दहिया, कुलदीप मलिक, रवींद्र सांगवान, सुमित राणा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सहरावत, हलका अध्यक्ष देवेंद्र दहिया, भूपेंद्र मलिक, दहिया खाप प्रधान जयपाल दहिया, बलराज तोमर, प्रेम उर्फ लीला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed