फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Khap chief and leader said - it is wrong to reduce the age of drinking alcohol, the younger generation will move towards intoxication

खाप प्रधान और नेता बोले - शराब पीने की उम्र घटाना गलत, युवा पीढ़ी नशे की तरफ होगी अग्रसर

Fri, 24 Dec 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Khap chief and leader said - it is wrong to reduce the age of drinking alcohol, the younger generation will move towards intoxication
प्रदेश सरकार ने शराब पीने व खरीदने की उम्र में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने आदेश जारी किए हैं कि अब 21 साल के युवा भी शराब पी सकेंगे और लाइसेंस लेकर बिक्री कर सकेंगे। इससे पहले प्रदेश में 25 साल से कम उम्र का कोई व्यक्ति न तो शराब खरीद सकता था और न ही बेच सकता था। अब सरकार ने इसे घटाकर 21 साल कर दिया है। सरकार के इस फैसले पर शहर के खाप प्रमुखों व नेताओं से बात की गई। सभी ने इस निर्णय की आलोचना करते हुए कहा कि पढ़ने-लिखने की उम्र में शराब बिक्री व पीने की छूट देना गलत है।
विज्ञापन

------
यह बोले
शराब पीने की उम्र 25 साल से घटाकर 21 कर दिया है, जो सरासर गलत है। 21 साल की उम्र युवाओं की पढ़ने की होती है। इस उम्र में शराब पीने की छूट देना गलत है। इससे युवा पीढ़ी पथभ्रष्ट हो जाएगी। ऐसे फैसलों से युवाओं को नशे की तरफ धकेलने का काम किया जा रहा है। युवा पीढ़ी में नशे को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

- जयतीर्थ दहिया, पूर्व विधायक, राई
--
शराब पीने की आयु 25 से कम करके 21 साल करना दुर्भाग्यपूर्ण है। एक तरफ तो सरकार प्रदेश को नशा मुक्त करने की बात कह रही है, दूसरी तरफ ऐसे फैसले से युवाओं को नशे की तरफ धकेल रही है। इससे पहले 25 साल की उम्र में शराब पीने का कानून था तो उससे नीचे की उम्र में शराब पीने वालों पर क्या कार्रवाई की गई, सरकार इसका जवाब दे। सरकार का यह फैसला सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगबीर मलिक, कांग्रेस विधायक, हलका गोहाना
--
शराब की बिक्री और पीने की उम्र घटाकर 21 साल करने का सरकार का फैसला गलत है। इससे भारतीय संस्कृति का विनाश होगा। युवा पढ़ने-लिखने की उम्र में नशे की तरफ अग्रसर हो जाएंगे, जो समाज के लिए हितकर नहीं होगा। सरकार पश्चिमी सभ्यता को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। सरकार को अपने इस फैसले पर पुन: विचार करना चाहिए। साथ ही सरकार को उल्टे-सीधे फैसले लेने से बचना चाहिए।

- हवा सिंह, प्रधान, आंतिल खाप
--
सरकार लगातार तुगलकी फरमान जारी कर रही है। युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर करने के बजाय नशे को बढ़ावा दिया जा रहा है। मेरा मानना है कि युवाओं को नशे से हर हाल में दूर ही रखना चाहिए। उसके उलट सरकार नशा करने की आयु कम करने में लगी है। इससे युवा पीढ़ी नशे की ओर अग्रसर होगी। सरकार का यह फैसला समाज हित में नहीं है। युवाओं की यह उम्र शिक्षा ग्रहण करने की होती है। इस उम्र में युवाओं को शराब पीने की छूट देना सरासर गलत है।
- डॉ. राजेश दहिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाकियू अंबावता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed