फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Khanda's Bipasha won silver in Junior World Wrestling, welcomed on reaching Sonepat

जूनियर विश्व कुश्ती में खांडा की बिपाशा ने जीता रजत, सोनीपत पहुंचने पर स्वागत

Wed, 25 Aug 2021 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Khanda's Bipasha won silver in Junior World Wrestling, welcomed on reaching Sonepat
खुली जीप में सवार रजत पदक विजेता बिपाशा दहिया के साथ कोच कुलबीर राणा। संवाद - फोटो : Sonipat
रूस के उफा शहर में 16 से 22 अगस्त जूनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां युद्धवीर अखाड़े की महिला पहलवान बिपाशा दहिया ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। सोनीपत शहर में पहुंचने पर रजत पदक विजेता बिपाशा दहिया का ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कोच कुलबीर राणा ने बताया कि चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में गांव खांडा निवासी बिपाशा दहिया ने मंगोलिया के पहलवान को 7-3 से हराया और सेमीफाइनल में रसिया की पहलवान को 8-4 से हराया। उन्होंने बताया कि बिपाशा दहिया के पिता विकास दहिया खेती का काम करते हैं और अपनी बेटी को पहलवान देखना चाहते हैं, उसी के कारण वे सुबह-शाम बिपाशा दहिया के खानपान की जिम्मेदारी को खुद निभाते हैं। उनकी माता पूनम दहिया गृहणी हैं। बिपाशा दहिया ककरोई रोड स्थित युद्धवीर अखाड़े में काफी समय से सीमा राणा के नेतृत्व में अभ्यास करती हैं। इस दौरान दादा सूबेसिंह दहिया, दादी धरमो देवी, नितिश, अभिमन्यु, पार्थ, चैतन्य, विकास मलिक, ताराचंद, सुखबीर ने भी खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed