फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   kgp-kmp tol plaza

देशभर के टोल प्लाजा कल से शुरू होंगे, टैक्स बढ़ाकर वसूला जाएगा

Sat, 18 Apr 2020 06:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
kgp-kmp tol plaza
kgp-kmp tol plaza
सोनीपत। कोरोना वायरस से बचाव के लिए चल रहे लॉकडाउन के बीच ही सरकार ने देशभर के टोल प्लाजा शुरू करने का फैसला लिया है और यह टोल प्लाजा सोमवार से शुरू कर दिए जाएंगे। इन सभी टोल प्लाजा पर बढ़ा हुआ टैक्स वसूल किया जाएगा। केजीपी का टोल प्लाजा भी सोमवार से शुरू होगा और उसपर कार वालों को 5-10 रुपये ज्यादा देने होंगे।
विज्ञापन

लॉकडाउन के साथ ही देशभर के टोल प्लाजा बंद कर दिए गए थे। इसके साथ ही टैक्स में होने वाली वार्षिक बढ़ोतरी को लेकर भी खींचतान चल रही थी, लेकिन परिवहन मंत्रालय ने एनएचएआई को टैक्स में बढ़ोतरी करने के निर्देश जारी किए तो टोल प्लाजा के लिए नई दरें जारी कर दी गईं। जिनको लॉकडाउन खुलने के बाद ही वसूल करने के बात कही जा रही थी। लेकिन सरकार ने सभी टोल प्लाजा को सोमवार को शुरू करने का फैसला लिया है और इसके साथ ही केजीपी का टोल प्लाजा भी सोमवार को शुरू हो जाएगा। जिससे टोल प्लाजा से गुजरने वाले जरूरी सामान वाले वाहनों से भी टैक्स वसूल किया जाएगा और इन सभी को बढ़ा हुआ टैक्स देना होगा। इस तरह ही केजीपी पर कुंडली के मुख्य टोल प्लाजा से पलवल तक कार लेकर जाने पर किसी टोल प्लाजा पर 5 रुपये ज्यादा देने होंगे तो किसी टोल प्लाजा पर 10 रुपये ज्यादा लगेंगे। वहीं कुंडली के मुख्य टोल प्लाजा से पलवल तक ट्रक लेकर जाने पर 55 रुपये ज्यादा देने होंगे। एनएचएआई के डीजीएम अरविंद चौहान ने बताया कि देशभर के टोल प्लाजा सोमवार से शुरू हो रहे हैं और केजीपी का टोल प्लाजा भी उसी दिन शुरू होगा। टोल प्लाजा शुरू होते ही टैक्स की बढ़ी हुई दर लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed